Hindi News

indianarrative

CCTV: 55 साल की महिला की बहादुरी के आगे दुम दबाकर भागा तेंदुआ, लाठी के आगे फीकी पड़ गई नुकीले पंजों की धार

COURTESY GOOGLE

इंसान अपनी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जंगल काट रहा हैं। नतीजा ये हैं कि जानवर अब इंसानों की बस्ती में आने को मजबूर हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी की फुटेज तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें 55 साल की महिला तेंदुए से अपनी जिंदगी बचाने के लिए लड़ती नजर आ रही हैं। उसके हाथ में एक छड़ी हैं और वो उस छड़ी से तेंदुए को डराने की कोशिश कर रही हैं। ये वीडियो मुंबई के गोरेगांव का हैं। बतााया जा रहा हैं, घटना 29 सितंबर की रात को हुई। तेंदुए के इस हमले में महिला को मामूली चोट आई है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

यह भी पढ़ें- पुराने सिक्के रातोंरात बना रहे लोगों को लखपति, 25 पैसे के सिक्के के बदले मिल रहे 11 लाख रु, जानें 2, 5 और 10 पैसे के सिक्कों की कीमत 

वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम निर्मला रामबदन सिंह बताया जा रहा हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि निर्मला छड़ी लिए घर के बाहर बरामदे में बैठी है, उसी वक्त एक तेंदुआ वहां आता हैं और कुछ ही पलों में उनपर हमला कर देता है। हमले से घबराकर वो पीछे की ओर गिर जाती है। लेकिन कहते है कि जब बात जिंदगी और मौत पर बन आए तो हिम्मत अपने-आप ही आ जाती हैं। अपनी जिंदगी को बचाने के लिए निर्मला तेंदुए से जा भिड़ी और हाथ में लिए छड़ी से तेंदुए की पिटाई कर दी। छड़ी से लगातार होते वार के चलते तेंदुआ पीछे हटकर भाग जाता है। निर्मला की आवाज सुनकर बाद में पड़ोसी इक्ट्ठे हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- PNB में खुलवाएं Salary Account, फ्री में 3 लाख रुपए का मिलेगा फायदा, जानिए कैसे?

इस मामले को लेकर ठाणे फॉरेस्ट डिवीजन के प्रभारी गजानन हीरे ने बताया कि महिला के शरीर पर पंजों के निशान से पता चलता है कि तेंदुआ कम उम्र का था। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना हैं कि इलाके में पिछले महीने ही तेंदुए ने एक बच्चे को अपना शिकार बनाया था। बावजूद इसके वन विभाग वालों ने इस मामले पर कोई खास कार्रवाई नहीं की हैं। लेकिन ऐसे में तेंदुए के हमले का मामला फिर से सामने आया हैं, तो विन विभाग की टीम पिंजरा लगाने पर विचार कर रही हैं।