Hindi News

indianarrative

Heatwave Yellow Alert उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक प्रचण्ड गर्मी का प्रकोप, जरूरी न हो तो घर से न निकलें बाहर

दिल्ली में यलो अलर्ट!

उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक प्रचंड गर्मीका प्रकोप लगातार जारी है। गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में लू जैसी स्थिति है और तापमान करीब 40 डिग्री के पार है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्टजारी किया है। दिल्ली में आज उच्चतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया है।

 दिल्ली में 40,8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया था। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि के मुताबिक, 29 अप्रैल को उत्तर भारत में धूल भरी आंधी की संभावना है। वहीं 1 से 2 मई तक तापमान में गिरावट आएगी। आईएमडी के मुताबिक, ईस्टर्न रीजन में 30 अप्रैल से लू की स्थिति नहीं दिखेगी।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री से। तक भी पहुंच सकता है। राजधानी में 21 अप्रैल 2007 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अप्रैल में रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने का अनुमान है, जिससे थोड़ी राहत मिलने के आसार है। मैदानी इलाकों में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक अथवा सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है तब लू जैसे हालात की घोषणा की जाती है।

आईएमडी के अनुसार, यदि तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री से अधिक है, तो इसे गंभीर लू जैसी स्थिति घोषित की जाती है। मौसम विभाग ने पहले कहा था कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों में अप्रैल में अधिक तेज और लगातार लू की स्थिति देखे जाने की आशंका है। भारत में पिछले 122 वर्ष में इस साल सबसे गर्म मार्च महीना देखा गया, जिस दौरान देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा।