Hindi News

indianarrative

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रंग अनेक,भारत एक

विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फ़ोटो: रक्षा मंत्रालय)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD) भारत में एक उत्सव के अवसर में बदल गया है। पूरे देश में लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।रंग-बिरंगे कपड़ों में योग दिवस ऐसे मानाया,मानो कोई उत्सव हो। फिटनेस का यह योग मंत्र हर जगह उच्चरित होता दिखा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से लेकर जम्मू और कश्मीर (J&K) तक व्यक्ति और संस्थायें प्रयोजन और एकता की भावना के साथ इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2023 में शामिल हुए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोच्चि में भारत के स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योगासन किया, जिसमें बुधवार सुबह नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार भी शामिल हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए सिंह ने योग के दर्शन पर विस्तार से कहा: “जब हम योग के अर्थ को देखते हैं, तो हम पाते हैं कि योग का अर्थ जुड़ना है। यह मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है। हमारी आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। इस लोक को परलोक से जोड़ता है। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हमारे शरीर और मस्तिष्क को जोड़ता है।

कोच्चि के पश्चिमी तट से दूर भारतीय सैनिकों ने लद्दाख में हिमालय में पैंगोंग त्सो में योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर झील के किनारे से आसन और प्राणायाम करते सैनिकों का वीडियो देखें।

भारतीय तट रक्षक ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी समारोह आयोजित किए। जदुनाथ द्वीप और शैतान सिंह द्वीप पर योग किया गया, जिसका नाम अलंकृत भारतीय सैनिकों के नाम पर रखा गया है। योग का एक हिस्सा पानी में भी किया गया।

योग की इस मस्ती में नई दिल्ली की कूटनीतिक बिरादरी भी शामिल हुई। इज़राइल दूतावास ने ट्वीट करते हुए कार्यालय में एक सत्र आयोजित योग दिवस के बारे में लिखा: “नमस्ते ! भारत में इज़राइल कार्यालय में योग का अभ्यास करते हुए उत्सव मनाया जा रहा है, सहजता से जीने, तनाव मुक्त रहने और हमारे देशों के बीच बंधन को मज़बूत करने का यह एक शानदार तरीक़ा है। विश्व को योग का अद्भुत उपहार देने के लिए भारत का धन्यवाद।”

एक वीडियो में इज़रायल के राजदूत नौर गिलोन ने कहा: “योग एक ऐसा अद्भुत उपहार है, जो भारत ने दुनिया को दिया है। दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद आराम करने और सहज रहने का यह एक शानदार तरीक़ा है। सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें।”

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पुराना क़िले में एक योग सत्र का नेतृत्व किया, जहां वह नार्वे के दूतावास के मंत्री परामर्शदाता और मिशन के उप प्रमुख मार्टीन अमदल बोटहेम के साथ शामिल हुईं।

यह सिर्फ सीमा पर सैनिकों और दिल्ली में विदेशी मिशनों तक सीमित नहीं था, अलग-अलग लोगों ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में भी योग किया, यह प्रदर्शित किया कि प्राचीन भारतीय कल्याण की यह परंपरा लोगों के लिए बेहद फ़ायदेमंद है।

गुजरात के सूरत शहर ने एक स्थान पर योग सत्र के लिए लोगों के सबसे बड़े जमावड़े के लिए एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बना डालने का दावा किया है, जबकि मुंबई में महिलाओं ने पारंपरिक मराठी साड़ियों में अपने आसन किए।

मुंबई में ही मुस्लिम महिलाओं ने पारंपरिक बुर्का पहनकर योगाभ्यास किया।

नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’,- एक विश्व और एक परिवार के रूप में सभी के कल्याण के लिए योग’ विषय पर केंद्रित था। अनुमान है कि लगभग 250 मिलियन लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से इस समारोह का नेतृत्व किया जा रहा है।