Hindi News

indianarrative

नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने 26 नक्सली मार गिराया

नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने 26 नक्सलियों के मार गिराया है। सुबह 7 बजे से ही ऑपरेशन जारी था। इस ऑपरेशन में 4 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। इस एंकाउटर को महाराष्ट्र पुलिस की C-60 यूनिट ने अंजाम दिया। शनिवार वो Garapatti के जंगलों में महाराष्ट्र की C-60 पुलिस की नक्सलियों संग बड़ी मुठभेड़ हो गई थी। उस एनकाउंटर में ही पुलिस ने करारा जवाब देते हुए एक ही दिन में 26 दहशतगर्दों का सफाया कर दिया। 

सूत्रों के अनुसार ग्यारापट्टी के वन क्षेत्र स्थित धनोरा में मुठभेड़ उस समय हुई, जब पुलिस टीम तलाशी अभियान चला रही थी।  उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने कमांडो को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद वे जंगल की ओर भाग निकले। सूत्रों ने बताया कि तलाश अभियान अब भी जारी है और मारे गये नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित घटनास्थल मुंबई से 900 किलोमीटर दूर है। एसपी अंकित गोयल ने कहा, ''हमने अभी तक जंगल से 26 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।'' मारे गए नक्सलियों के पहचान की कोशिश चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में इनका टॉप कमांडर भी शामिल है।

कुछ दिनों पहले यहां से पुलिस ने 2 लाख के इनामी नक्सली मंगारु मांडवी को गिरफ्तार किया था। नक्सली मंगारु पर हत्या और पुलिस पर हमला करने के कई केस दर्ज हैं। कहा जा रहा है कि मरने वालों में कुछ बड़े बेनामी नक्सली हैं।