Hindi News

indianarrative

Breaking News: आरा में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, टहलने गईं चार महिलाओं को स्‍कार्पियो ने कुचला

आरा में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, टहलने गईं चार महिलाओं को स्‍कार्पियो ने कुचला

आरा के भोजपुर जिले के पीरो में शुक्रवार की सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सुबह टहलने के लिए गईं चार महिलाओं के एक स्कॉर्पियों ने कुचल दिया, जिसके बाद चारों महिलाओं की मौत हो गई। महिलाओं को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर फरारा हो गया, ये चारों महिलाएं ओक्षवलिया गांव की रहने वाली थीं। इस घटना के बाद से इलाके चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Bullet Train- मोदी सरकार का रामभक्तों को दीवाली गिफ्ट, दिल्ली से अयोध्या नगरी मात्र 2 घण्टे में!

यह मामला आरा जिले के भोजपुर में पीरो अनुमंडल के देवचंदा का है। स्कार्पियो इतनी तेज रफ्तार से इन महिलाओं को कुचलते हुए आगे निकली की सभी की ही मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स हुआ है कि महिलाओं के शव वाहन की टक्‍कर से उड़कर दूर खेत में जा गिरे थे। घटनास्‍थल पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- भारत पर बायोलॉजिक बम से हो सकता है अटैक! 'बायो सिक्योरिटी' पर 'इंडियन जेम्स बॉण्ड' ने दी ये बड़ी चेतावनी

घटना के समय महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं। मृत महिलाओं की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी के तौर पर हुई है।