Hindi News

indianarrative

MP Board Result का खत्म हुआ इंतजार, इस दिन आएंगे 10वीं 12वीं के रिजल्ट- देखें कहां जाकर करें चेक

MP Board Result का खत्म हुआ इंतजार,

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल ने कक्षा 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कनरे की तिथि का ऐलान कर दिया है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के लाखों छात्र इसका इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। इस वर्ष 18 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं 12वीं की परीक्षा दी थी। एमपी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परक्षी 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल, 2022 को दोपहर 1 बजे परिणाम की घोषणा करेंगे। एमपी बोर्ड की ओर से  कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम के साथ ही हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 भी जारी किए जाएंगे।