Hindi News

indianarrative

कौन है वो कट्टरपंथी मौलाना, जिसने भारत के खिलाफ आग लगाई और पाकिस्तान से क्या है उसका रिश्ता- देखें बड़ा खुलासा

भारत के खिलाफ साजिश करने वाला मुफ्ती अहमद बिन हमाद अल खलीली, जिसे इमरान सरकार ने 'सितारा-ए-पाकिस्तान' से नवाजा गया।

'भारत के खिलाफ दुनिया को भड़काने वाला मौलाना मुफ्ती  शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली है। यह ओमान का रहने वाला है। पाकिस्तान ने इसी साल 23 मार्च 2022 को  शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली को सितारा-ए-पाकिस्तान से नवाजा है। आईएसआई और पाकिस्तान का खेल कश्मीर में खत्म हो चुका है। इसलिए  शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली के कंधों पर बंदूक रख भारत को निशाना बनाने की साजिश रची गई है।'

क्या आप जानते हैं कि इस्लाम को लेकर विदेशों में भारत के खिलाफ झूठी मुहिम चलाने वाला शख्श कौन है? इस शख्स का पाकिस्तान से क्या रिश्ता है? भारत के कथित रैडिकल मुस्लिम नेता बीजेपी के दो प्रवक्ताओँ के खिलाफ कार्रवाई के बाद भी शांत नहीं हैं। वो दुश्मन के हाथ का खिलौना बन रहे हैं, बल्कि यूं कहा जाए कि भारत की इज्जत को खिलौना बनाकर खेलने की साजिश कर रहे हैं। तो चलिए हम बताते हैं कि भारत के खिलाफ बखेड़ा करने वाला वो शख्स कौन है और पाकिस्तान से उसका क्या रिश्ता है। इस शख्स का नाम है शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली। ये ओमान का सबसे बड़ा मुफ्ती है। इसकी इस्लाम और पैगंबर के बारे  में कही बातों पर बखेड़ा करने की इसकी हिम्मत तब नहीं हुई जब यही सारी बातें जाकिर नाइक ने कहीं थीं। क्यों कि जाकिर नाइक आतंकी पैदा करता है और शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली भी आतंकियों की पासदारी करता है। खासतौर तालिबान का पैरोकार यही शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली रहा है।

बीजेपी से निष्कासित किए जा चुके नवीन कुमार जिंदल और नूपुर शर्मा के ट्वीट पर इसी शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली ने प्रतिक्रिया दी थी। इसी ने मुसलमानों को भड़काया। असलियत है कि नवीन कुमार जिंदल और नूपुर शर्मा ने क्या, उन शब्दों का जिक्र नहीं है, जिक्र सिर्फ यह है कि पैगंबर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की। शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली ने कहा कि इसका विरोध सभी मुस्लिम राष्ट्रों को करना चाहिए। हमारी खबर यह है कि नवीन कुमार जिंदल और नूपुर शर्मा के ट्वीट को कुछ राष्ट्रदोहियों ने पाकिस्तान तक पहुंचाया। पाकिस्तान की आईएसआई शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली को इस्तेमाल किया। पाकिस्तान और आईएसआई ने शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली का इस्तेमाल क्यों किया इसकी भी एक कहानी है वो यह कि शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली निशान-ए-इम्तियाज अवॉर्ड से नवाजा है। यह शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली जिसके एक बयान पर स्वीडन कई दिनों तक जलता रहा था। कई यूरोपीय देश कट्टवादी इस्लामी आग की तपिश से झुलसे थे। ध्यान रहे, शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली को पाकिस्तान ने 23 मार्च 2022 को ही सितारा-ए-पाकिस्तान से नवाजा है। यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा सिविल अवार्ड है। 

किसी को शायद यह मालूम है कि नहीं, पैगंबर ने खुद कहा था कि मुझे ठण्डे हवा के झौंके हिंद से आते हैं। यह भी कुछ ही लोगों को मालूम होगा कि अरब के बाहर पहली मस्जिद केरल के कोंडगलूर में बनी। जिसे  चेरामन जुमा मस्जिद  कहा जाता है। यह मस्जिद निर्माण पैगंबर के जीवनकाल में ही बनी थी। भारत के खिलाफ फत्वे देने वाले और भारत के खिलाफ इस्लाम को लेकर आग उगलने वाले जानते ही नहीं कि अरब के बाहर इस्लाम को सम्मान-श्रद्धा सबसे पहले भारत ने दी। हजारों साल से यह रवायत चली आ रही है। इसके बावजूद नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने कुछ कह दिया तो भारत के खिलाफ दुनिया भर में अभियान छेड़ दो। जाकिर नाइक कुछ भी कहता रहे तो कोई बात नहीं क्यों कि वो कट्टरवादी आतंकी मानसिकता का मुसलमान है। नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के एक बयान के बहाने भारत को डराने की साजिश हो रही है। इस साजिश में भी पाकिस्तान और आईएसआई साफ-साफ मुलब्बिस है। खास बात यह कि पाकिस्तान और पाकिस्तान परस्तों के हाथ से कश्मीर मुद्दा निकल चुका है। दुनिया जान चुकी है कि कश्मीर में भारत सरकार क्या कर रही है। पाकिस्तान किस तरह आतंक फैलाने की साजिश करता रहा और अब भी कर रहा है। इसलिए इस मुद्दे को तूल दिया जा रहा है।