Hindi News

indianarrative

Punjab में करारी हार को भुला नहीं पा रही Congress! AAP के इन 10 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ

AAP के इन 10 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ

पंजाब में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत के बाद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ 16 मार्ट को ही ले ली है। आज उनके 10 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इन 10वों मंत्रियों को राज्यपाल बनवारी लाल परोहित ने शपथ दिलायी। कैबिनेट में भगवंत मान ने पुराने चेहरों के बजाय नए विधायकों को मौका दिया है। इनमें एक महिला मंत्री भी शामिल हैं।

पंजाब राजभवन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जिन मंत्रियों ने शपथ ली, उसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं। इस नई सरकार में बलजीत कौर एकमात्र महिला मंत्री हैं। इसके अलावा हरभजन सिंग ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंद धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

पंजाब के सीएम मुख्यमंत्री मान ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर टि्वटर पर साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि, पंजाब का नया मंत्रिमंडल शनिवार को शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।

बता दें कि, इस बार विधानसभा चुनाव में पंजाब की मुख्य पार्टी कांग्रेस को करारी मात देते हुए आम आदमी पार्टीन ने 117 सदस्यीय विधानसभा में कुल 92 सीटों पर जीत दर्ज की। राज्‍य के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब‍ एक ही पार्टी 92 सीटें जीतने में कामयाब रही है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 18 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।