Hindi News

indianarrative

PM Modi ने Quit India Movement को याद करते हुए राजनीति में भ्रष्टाचार और वंशवाद पर किया प्रहार!

PM Modi ने भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानियों को किया याद

PM Modi Tweet:भारत की आजादी के लिए 9 अगस्त काफी महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी के आह्वान पर देशभर में भारत छोड़ो आंदोलन यानी Quit India Movement का बिगुल बज गया था इस आंदोलन में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। PM Modi ने आज एक ट्वीट करते हुए इस आंदोलन में शामिल सभी भारत के सपूतों को श्रद्धांजलि दी,साथ ही विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए लिखा कि-आज भारत एक स्वर में कह रहा है: भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। राजवंश भारत छोड़ो। तुष्टीकरण भारत छोड़ो।

Quit India Movement भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए PM Modi ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि,”भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि। गांधी जी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने में प्रमुख भूमिका निभाई। आज भारत एक स्वर में कह रहा है: भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। राजवंश भारत छोड़ो। तुष्टीकरण भारत छोड़ो।

पीएम ने भ्रष्टाचार,वंशवाद औऱ तुष्टिकरण पर किया प्रहार

वंशवाद भारत छोड़ो नारे के जरिए PM modi ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी हमेशा विपक्षी दलों पर वंशवाद का आरोप लगाती है। पीएम मोदी ने कई बार अपने चुनावी रैलियों में देश की जनता को भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों से दूरियां बनाने की बात कही है।

भारत छोड़ो आंदोलन ने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें

गांधी जी के आह्वान पर 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन चलाया गया। इस आंदोलन में सभी वर्गों और उम्र के महिला और पुरुषों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। आंदोलन इतना जबरदस्त था कि इस आंदोलन ने बर्तानी सरकार की हुकूमत की जड़ें हिला कर रख दी थी।

यह भी पढ़ें-PM Modi के आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार, सैन्य शक्ति मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर