Hindi News

indianarrative

Republic Day: Indian Army से ऐसे ही थर-थर नहीं कांपते चीन और पाकिस्तान- माइनस 30 डिग्री में भी हिमवीरों ने फहराया तिरंगा

माइनस 30 डिग्री में हिमवीरों ने फहराया तिरंगा

Republic Day 2022: आज देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों को चुना गया है। इसके अलावा इसमें मंत्रालय से जुड़ी 9 झांकियां शामिल हैं। वहीं, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में 16,000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मनाया।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2022: राजधानी में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता, अलर्ट मोड पर Delhi Police

ITBP के जवानों ने लद्दाख सीमा पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में 15000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाते हुए मार्च पास किया। साथ ही ITBP ने अपने सैनिकों द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान सैनिकों ने आईटीबीपी के झंडों को तिरंगा झंडों को एक साथ लहराया, वहीं, दूसरी ओर (ITBP) के जवानों ने उत्तराखंड में -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में 14,000 फीट की ऊंचाई पर भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में गणतंत्र दिवस मनाते हुए कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है। ITBP के जवानों ने उत्तराखंड में -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में 14,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। साथ ही हाथ में झंडा लिए जमे हुए पानी पर मार्च भी किय।

यह भी पढ़ें- नए पाकिस्तान को गर्त में ले जा रहे इमरान खान, भ्रष्टाचार में ऊंचाई छू रहा मुल्क- देखें भारत का क्या है हाल

सबसे बड़ी बात ये है कि आईटीबीपी के जवानों ने हाड़ कंपा देने वाले तापमान में तिरंगा फहराया। गौर हो कि, गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में लगभग हर जगह पुलिस और सेना अपनी कड़ी नजरें बनाए हुए हैं और कई जगहों पर सख्त चेकिंग की जा रही है।