Hindi News

indianarrative

समाजावादी पार्टी के नेता आजम खान की तबियत खराब, गंभीर अवस्था में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

आजम खान की तबियत फिर बिगड़ी (File Photo)

समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। डॉक्टरों ने कई जांचें कराई हैं। डॉक्टरों की निगरानी इलाज चल रहा है।

लंबे समय के बाद जेल से छूटे आजम खान की तबीयत शनिवार देर रात खराब हो गई। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें दिल्ली लाया। करीब रात 3:00 बजे उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। गंगाराम हॉस्पिटल में   उनकी कई जांच की गई। बताया जा रहा है आजम खान जेल से छूटने के बाद कई बीमारियों से जूझ रहे हैं।

आजम खान समाजवादी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी नाराज चल रहे हैं। हालांकि उन्होंने खुले तौर पर अखिलेश यादव को कुछ नहीं कहा लेकिन सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जब वो जेल से बाहर आए तो वहां कोई समाजवादी नेता या कार्यकर्ता नहीं पहुंचा। अलबत्ता शिवपाल सिंह उन्हें लेने रिसीव करने जेल पहुंचे थे। शिवपाल भी अखिलेश से नाराज चल रहे हैं। शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की खबरें उड़ीं भी थी।

गंगाराम अस्पताल के सीनियर डॉक्टर्स उनकी देख-रेख कर रहे हैं। कोरोना होने के बाद से उनकी तबियत कई बार खराब हो चुकी है।