Hindi News

indianarrative

Sex Power बढ़ाने के लिए पका कर खा जाते हैं इस सांप को, दाम बहुत मंहगा

Sand boa snake Smugglers Caught In Maharashtra

दोमुंहे सांप (Sand boa snake) की इंटरनैशनल मार्केट में काफी डिमांड है। दोमुंहे सांप का सेक्स वर्धक (Sex Power) सहित कई अन्य दवाएं बनाई जाती हैं। लोग मानते हैं कि दोमुंहा सांप (Sand boa snake) भाग्य के लिए अच्छा होता है। कई जगह पर इसका प्रयोग काला जादू के लिए भी किया जाता है। चीन में सेंड बोआ के मांस को सेक्स पॉवर (Sex Power) बढ़ाने के लिए खाया जाता है।  लेकिन मलेशिया के लोग मानते हैं कि जिसके पास दोमुंहा सांप होता है उसका भाग्योदय हो जाता है। इस मामले में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर 70 लाख रुपये कs रेड सैंड बोआ-दोमुंहा सांप (Sand boa snake) बेचे जाने का आरोप है। खड़कपाड़ा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सरजोराव पाटिल ने बताया कि, गुप्त सूचने के आधार पर कल्याण पुलिस ने जाल बिछाकर घंडारी पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढे़ं- OMG: जैसे ही शख्स बाथरूम में गया टॉयलेट सीट आराम फरमाता दिखा खूंखार सांप, फिर जो हुआ रूह कांप उठेगी

गिरफ्तार आरोपी टिटवाला, वाडा, पालघर, मनोर और भिवंडी इलाकों के रहने वाले हैं, उन्होंने कहा कि पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश में है जो भागने में सफल रहा। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों की इन दोमुंहा सांपों को लेकर चिंता बढ़ रही है। दोमुंहा (Sand boa snake) सांप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत शेड्यूल 5 में आता है। इसका मतलब है कि अगर किसी को दोमुंहा सांप मिलता है तो उसकी जानकारी वह वन विभाग को देगा। उसका डॉक्युमेंटेशन होता है अगर कोई ऐसा नहीं करता तो यह कानूनन अपराध है। इंटरनैशल मार्केट में इन सांपों की डिमांड काफी ज्यादा है और इसके लिए अच्छी कीमत भी दी जाती है। अधिकारी ने बताया कि, दोमुंहे सांपों को लेकर जो भी मिथ फैले हैं उनके शिकार कई पढ़े-लिखे लोग भी हैं। विदेशों से कई लोग भारत की यात्रा करते हैं ताकि वे इन सांपों को यहां से तस्करी करके ले जाएं। इन सापों को तस्करों ने डंबल इंजन कोड दिया है।

क्या है मिथक
मध्य एशिया के देशों में, दोमुंहे सांप का मांस खाने से कई तरह की बीमारियां ठीक हो जाती हैं। दावा यहां तक है कि इस सांप के मास से एड्स का मरीज तक स्वस्थ्य हो जाता है। इन सांपों का मास खाने से पुरुषों में सेक्स पावर (Sex Power) बुढ़ापे तक बनी रहती है, इसलिए पुरुष इसे खाते हैं। चीन में इसकी सेक्स वर्धक दवाएं भी बनती हैं। इसके साथ ही कई तांत्रिक इसका अनुष्ठानों में प्रयोग करते हैं। आदिम कबील मानते हैं कि इन सांपों को लेकर अनुष्ठान करने से वह सर्वशक्तिमान ईश्वरीय ताकत को भी अपने कंट्रोल में कर सकते हैं। मलेशिया में लोग इसे शुभ मानते हैं। उनकी मान्यता है कि जिसके पास यह सांपो होता है उसका भाग्योदय होता है। उसके घर पैसों की बारिश होती है।

यह भी पढे़ं- OMG: लद्दाख में वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला नाग लोक, 3.5 लाख साल पहले हिमालय के पहाड़ों में रहते थे विशालकाय सांप!

जहरीले नहीं होते दोमुंहा सांप
दोमुंहा सांप को पकड़ना काफी आसान होता है क्योंकि, ये जहरीले नहीं होते हैं। इनका आकार मोटा होता है और ये काफी सुस्त होते हैं। काफी धीमें रेंगते हैं, फुर्ती बिल्कुल नहीं होती है जिसके चलते जल्दी भाग नहीं पाते। इनकी उम्म्र लगभग 15 से 20 सल तक होती है। ये सांप बालू के ज्यादा छिपता है इसके चलते इसका नाम सैंड बोआ पड़ा है। अनाकोंडा की तरह उसकी आंखें उसके सिर पर होती हैं। वह बालू में इस तरह छिप जाता है कि उसका सिर सिर्फ बालू के बाहर नजर आता है।