Hindi News

indianarrative

#MannKiBaat ये नया भारत है, यहां पॉलिथीन से बन रही सड़क और कचरे से खाद, PM Modi ने कहा- इमरजेंसी को भूल नहीं सकते

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा भारत हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 90वें एपिसोड में कहा कि, इमरजेंसी का भयानक दौर भूलना नहीं चाहिए, इमरजेंसी ने भारत के लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की गई थी। ये जून का ही महीना था जब देश में आपातकाल लगा दिया गया था। लोकतंत्र को कुचल देने का प्रयास किया गया था। किसी को आजादी नहीं थी। उन्होंने कहा कि, 1975 की बात है। जून का वही समय था जब 'आपातकाल' लागू किया गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र को कुचल देने का प्रयास किया गया था। देश की अदालतें, हर संवैधानिक संस्था, प्रेस, सब पर नियंत्रण लगा दिया गया था। सेंसरशीप की ये हालत थी कि बिना स्वीकृति कुछ भी छापा नहीं जा सकता था। भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही 'आपातकाल' को हटाकर, वापस, लोकतंत्र की स्थापना की। तानाशाही की मानसिकता को, तानाशाही वृति-प्रवृत्ति को लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करने का ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है।

हर क्षेत्र में भारत सफल

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि, आज हमारा देश जब सारे क्षेत्रों में सफलता का आकाश छू रहा है तो आकाश या अन्तरिक्ष इससे अछूता कैसे रह सकता है। बीते कुछ समय में हमारे देश में स्पेस सेक्टर से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं। देश की इन्हीं उपलब्धियों में से एक है इन-स्पेस नाम की एजेंसी का निर्माण। कुछ दिन पहले जब मैं इन-स्पेस के हेडक्वॉटर के लकार्पण के लिए गया था, तो मैंने कई युवा स्टार्ट-अप्स के आईडिया और उत्साह को देखा। आज से कुछ साल पहले तक हमारे देश में, स्पेस सेक्टर में, स्टार्ट-अप्स के बारे में, कोई सोचता तक नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि, इसकी संख्या आज 100 से ज्याजा है। चेन्नई और हैदराबाद के दो स्टार्ट-अप्स हैं- अग्निकुल और स्काईरूट। ये स्टार्ट-अप्स ऐसे लॉन्च व्हीकल विकसित कर रही हैं जो अन्तरिक्ष में छोटे पेलोड्स लेकर जायेंगे। इससे स्पेस लॉन्चिंग की कीमत बहुत कम होने का अनुमान है।

स्पेस सेक्टर में कई बड़े काम हुए

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, इसी तरह बेंगलुरु के एक स्पेस स्टार्ट-अप एस्ट्रोम की फाउंडर नेहा भी एक कमाल के आईडिया पर काम कर रही हैं। ये स्टार्ट-अप ऐसे फ्लैट एंटिना बना रहा है जो न केवल छोटे होंगे, बल्कि उनकी कीमत भी काफी कम होगी। इस टेक्नोलॉजी की डिमांड पूरी दुनिया में हो सकती है। इन-स्पेस के कार्यक्रम में, मैं मेहसाणा की स्कूल स्टूडेंट बेटी तन्वी पटेल से भी मिला था। वो बहुत ही छोटी सैटेलाइट पर काम कर रही हैं, जो अगले कुछ महीनों में स्पेस में लॉन्च होने जा रही है।

निरज चोपड़ा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर एक सेक्टर्स पर बात की। इस दौरान उन्होंने खेल जगत पर भी बात करते हुए कहा कि, बीते दिनों हमारे ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा फिर से सुर्ख़ियों में छाए रहे। फिनलैंड में नीरज ने Paavo Nurmi Games में सिल्वर जीता। यही नहीं, उन्होंने अपने ही जैवलीन थ्रो के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। हाल ही में आयोजित हुए #KheloIndia Youth Games में भी हमारे खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड़ बनाए। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इस बार भी कई ऐसी प्रतिभाएं उभरकर सामने आई हैं, जो बहुत साधारण परिवारों से हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। मैं आज, भारत की सर्वाधिक प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक मिताली राज की भी चर्चा करना चाहूंगा। उन्होंने, इसी महीने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, जिसने कई खेल प्रेमियों को भावुक कर दिया है। मैं, मिताली को उनके भविष्य के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।

देश में हो रहे हैं कई अच्छे काम

इसके आगे पीएम मोदी ने वेस्ट टू वेल्थ से जुड़े सफल प्रयासों पर बात करते हुए कहा कि, मिजोरम की राजधानी अइजवाल में नदी को बचाने के लिए काम कर रही संस्था ने, पॉलिथीन से सड़क बनाने का फैसला लिया। पुडुचेरी के कराईकल में हजारों किलो कचरा हर दिन कलेक्ट किया जाता है, और उसे सेग्रीगेट किया जाता है। इसमें जो ऑर्गेनिक करचा होता है, उससे खाद बनाई जाती है, बाकी दूसरी चीजों को अलग करके, रिसाइकल किया जाता है।