Hindi News

indianarrative

योगी के UP में खाली में Love Jihad! 2 सालों तक युवती का रेप करने वाला रिंकू शुक्ला निकला वसी अहमद

यूपी के गोंडा में लव जिहाद

भारत में रहने वाले कट्टरपंथी मुसलमानों के चलते पूरा धर्म ही बदनाम है। ये हमेशा देश को कमजोर करने का काम करते हैं। या फिर ऐसे अभियान चलाते हैं जिसके चलते ये खुद तो बदनाम होते ही हैं साथ ही पूरी धर्म को ले डूबते हैं। अभी बिहार में प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन सिमी के पूर्व सदस्य अतहर परवेज और झारखंड पुलिस से रिटायर्ड दारोगा मो जलालुद्दीन गिरफ्तार हुए हैं। ये दोनों ही मार्शल आर्ट के नाम पर आतंक का स्कूल खोल रखे थे। ये यहां पर देश विरोधी अभियान चला रहे थे। नवजवान युवकों का ब्रेनवॉश कर रहे थे। इनका सिक्रेट प्लान था 2047 तक इंडिया को इस्लामिक मुल्क बनाना। देश में रहने वाले मुसलमान जब इस तरह ही देश विरोधी कृत्वों को चलाएंगे तो ऐसे में पूरे कौम पर विश्वास करने मुश्किल हो जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं लव जिहाद का भी मामला एक समय में तेजी से सामने आया था जिसमें मुस्लिम लड़के पहले हिंदू लड़कियों को फंसाते थे और फिर उनसे निकाह कर उनका धर्म परिवर्तन करा देते हैं। अब यह मामला एक बार फिर से सामने आया है।

उत्तर प्रदेश सरकार लव जिहाद को लेकर सख्त है लेकिन इसके बाद भी मुस्लिम युवक बाज नहीं आते। इस बार का मामला गोंडा जिले का है जहां पर नाम और धर्म छिपाकर एक युवती से रेप करने, उसका कई बार गर्भपात कराने और बाद में उसे जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी एक दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा है कि, अपना नाम और मजबह छिपाकर कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से रेप और कई बार गर्भपात कराने के बाद जान से मारने की कोशिश के आरोपी दरोगा वसी अहमद को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, दो दिन पहले एक युवती पुलिस लाइन में तैनात दरोगा वसी अहमद के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराई। मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि थाना नगर कोतवाली में तैनाती के दौरान दरोगा वसी अहमद ने अपना नाम रिंकू शुक्ला बताकर युवती से दोस्ती की। बाद में उसे शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप किया। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि अहमद ने बदनामी का हवाला देकर कई बार गर्भपात भी कराया। युवती ने उस पर जब शादी का दबाव बनाया, तो उसने 27 जून की रात आइसक्रीम में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाकर जान से मारने की कोशिश भी की। आइसक्रीम खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सिर्फ इतना ही नहीं, इसकी शिकायत लेकर जब वो कोतवाली पहुंची तो उसे दरोगा की असलियत का पता चला। जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़िता ने आरोपी दारोगा के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। तोमर ने बताया कि दो दिन पहले नगर कोतवाली में दरोगा वसी अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे निलंबित करके उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वसी अहमद अपनी बहनों की शादी का बहाना बनाकर शादी टालता रहता था। जब युवती ने दबाव बनाया तो वो फोन बंद कर भाग गया। पीड़िता ने कहा कि, उसने अपना नाम रिंकू शुक्ला बताया था।