Hindi News

indianarrative

हिन्दू पति के साथ देखकर मुस्लिम नर्स को पीटा! आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज!

मुस्लिम महिला को हिन्दू युवक के साथ मुस्लिम युवकों ने की छेड़खानी

मुरादाबाद में हिन्दू पति के साथ बुर्का पहने एक मुस्लिम महिला की तीन युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोपी युवकों ने घेर कर कहा कि ग़ैर मजहब लड़के के साथ क्या कर रही हो। दरअसल,पीड़ित मुस्लिम महिला अपने हिन्दू पति के साथ शॉपिंग करने गई थी। आरोपी युवकों ने महिला को हिन्दू के साथ देख उसके साथ बदसलूकी की। पति ने जब इसका विरोध किया को आरोपियों ने पति के साथ मारपीट की।

घटना विगत 22 मई की है, जब मुरादाबाद के बिलारी कस्बे के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अपने हिन्दू पति के साथ एक मुस्लिम महिला शॉपिंग करने गई हुई थी। हालांकि पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। बता दें कि मुरादाबाद में 5 दिन के भीतर इस तरह की ये दूसरी घटना है,जब हिन्दू युवक के साथ मुस्लिम महिला या लड़की को देख भीड़ ने उसके साथ मारपीट की है।

मुस्लिम महिला पेशे से नर्श है,कोर्ट में कर चुकी है हिन्दू युवक से विवाह

पीड़ित महिला मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, महिला पेशे से नर्श है। जो एक प्राइवेट अस्पताल में नर्श का काम करती है। युवती का पड़ोस के गांव में रहने वाले आकाश नाम के हिन्दू युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, बाद में दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली।

मुरादाबाद में पति के साथ सिलाई दुकान पर आई थी मुस्लिम महिला से दुर्व्यवहार।

पीड़ित महिला अपने पति के साथ खरीददारी करने बाजार आई हुई थी,इसी दौरान वो एक सिलाई मशीन की दुकान पर गई थी,तभी कुछ मुस्लिम युवकों ने उसे रोक लिया और महिला से कहा –‘तुम मुस्लिम होकर दूसरे धर्म के युवक के साथ क्या कर रही हो?’ इस पर महिला ने युवकों को समझाने बहुत कोशिश की,लेकिन आरोपी युवक महिला की बात नहीं माने। मुस्लिम युवकों ने महिला का हिन्दू युवक के साथ वीडियो बनाना शुरु कर दिया।

जब महिला ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो आरोपी युवकों ने हंगामा करना शुरु कर दिया,और मुस्लिम महिला के साथ छेड़खानी और अभद्रता शुरु कर दी। साथ ही मुस्लिम महिला के हिन्दू पति को जमकर पीटा।