Hindi News

indianarrative

‘जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है’ महिला सशक्तिकरण पर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में बोले PM

PM Modi ने कार्यक्रम को किया संबोधित

भारत की G-20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में गुजरात की राजधानी गांधीनगर में महिला सशक्तिकरण पर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में PM नरेन्द्र मोदी ने भी वर्चुअली रूप से कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण को गति देता है,साथ ही उन्हें सश्क्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका महिला नेतृत्व वाला विकास हो और यही दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।

PM मोदी ने महिला सशक्तिकरण के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि महिला को आर्थिक सशक्तिकरण ही विकास को गति देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सहकारी आंदोलन की कई सफलता की कहानियां महिलाओं द्वारा संचालित है।

PM मोदी ने बुधवार को महिला सशक्तिकरण पर G20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका ‘महिला-नेतृत्व वाला विकास दृष्टिकोण’ है।

‘जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है’

महिला सशक्तिकरण पर PM मोदी ने आगे कहा कि जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति को प्रेरित करती है। महिलाओं का नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी आवाज सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करती है।

गुजरात में डेयरी क्षेत्र से 36 लाख महिलाएं जुड़ी

सहकारी आंदोलन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे सहकारी आंदोलन की कई सफलता की कहानियां महिलाओं द्वारा संचालित हैं। उन्होंने इसका एक उदाहरण पेश करते हुए कहा, गुजरात राज्य में डेयरी क्षेत्र से है। गुजरात में डेयरी क्षेत्र से 36 लाख महिलाएं जुड़ी हैं।

भारत में महिलाओं का नेतृत्व..

जहां तक भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले यूनिकॉर्न का संबंध है, ऐसे यूनिकॉर्न का संयुक्त मूल्य 40 बिलियन डॉलर से अधिक है। हालांकि, हमारा लक्ष्य एक ऐसा स्तरीय मंच तैयार करना होना चाहिए जहां उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाएं आदर्श बन जाएं।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण पर एक नया कार्य समूह स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

PM मुद्रा योजना का 70% ऋण महिलाओं को स्वीकृत किए गए

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास हमारे लिए एक प्रमुख प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लगभग 70% ऋण महिलाओं को स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह, स्टैंड अप इंडिया के तहत 80% लाभार्थी महिलाएं हैं जो ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के लिए बैंक ऋण ले रही हैं।

46% निर्वाचित प्रतिनिधि महिलाएं

PM मोदी ने जानकारी दी की लोकतंत्र की इस जननी में भारतीय संविधान द्वारा शुरू से ही महिलाओं सहित सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार समान रूप से दिया गया था। चुनाव लड़ने का अधिकार भी समान आधार पर दिया गया। 14 लाख की आबादी के साथ, भारत में ग्रामीण स्थानीय निकायों में 46% निर्वाचित प्रतिनिधि महिलाएं हैं।

यह भी पढ़ें-Sharad Pawar ने नहीं मानी ‘इंडिया’ की बात, PM Modi के कार्यक्रम में हुए शामिल