Hindi News

indianarrative

मंगलवार को सभी संकट होंगे दूर या गले पड़ जाएगी कोई और आफत? पढ़ें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 21 February 2023

Aaj Ka Rashifal: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी जो अगले दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक शिव योग रहेगा। उसके बाद सिद्ध योग लग जायेगा, जो आज देर रात 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज सुबह 9 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।

मेष राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष राशि: पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। भाइयों के सहयोग से कारोबार में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि: मन परेशान रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ भी अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। व्यर्थ की चिंता रह सकती हैं।

कर्क राशि: मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि: मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास भी करें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि: कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों से भेंट होगी।

ये भी पढ़े: Roti Ke Totke:रोटी के ये टोटके घर में करते हैं धन वर्षा, करियर में मिलती है जबरदस्त ग्रोथ

तुला राशि: मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबारी कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। सुखद समाचार मिलेगा।

वृश्चिक राशि: किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर भी मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर भी मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

धनु राशि: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता के येाग बन रहे हैं।

मकर राशि: किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के अवसर भी मिल सकते हैं। किसी सम्पत्ति से या भवन सामग्री के कारोबार से लाभ के अवसर मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान को कष्ट रहेगा।

कुंभ राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार के लिए सचेत रहें। कठिनाइया आ सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि:आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं।