Hindi News

indianarrative

5 दिसंबर से ये 5 राशि वाले लोग होंगे मालामाल, छप्पड़फाड़ बरसेगा पैसा, प्रॉपर्टी में होगा तगड़ा इजाफा

courtesy google

देखते-देखते नवंबर का महीना भी अब समाप्त होने को है। फिर शुरु होगा दिसंबर का महीना… ग्रह-नक्षत्रों के मुताबिक दिसंबर का महीना बेहद खास है। इस महीने कई ग्रह-नक्षत्र राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 5 दिसंबर को मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। चलिए आपको बताते है कि मंगल ग्रह के वृश्चिक में राशि परिवर्तन करने से क्या लाभ होगा।

मेष- दिसंबर का महीना मेष राशि वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव करेगा। इस दौरान गुरु आपके लाभ भाव में विराजमान रहेंगे। गुरु के प्रभाव से आपको नौकरीपेशा और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान मानसिक तनाव कम होगा। कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। भाई-बहन का साथ मिलेगा।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा रहेगा। इस दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ संबंध में सुधार होगा। इस महीने भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे।

सिंह- आपके वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव हो सकते हैं। साथी के साथ मनमुटाव दूर हो सकता है। पार्टनरशिप के कारोबार में लाभ हो सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जीवन को सुधारने के लिए प्लानिंग बना सकते हैं।

धनु- झनु राशि वालों को इस महीने उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास व पराक्रम में वृद्धि होगी। धनु राशि वाले अपनी भावनाओं को जाहिर कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह माह उत्तम है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने का आसार रहेंगे। इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पहले किए गए धन निवेश का लाभ मिल सकता है। घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब है तो ठीक हो सकती है। इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है।