Hindi News

indianarrative

नवंबर इन राशियों को देगा मालामाल, होगी नोटों की बारिश, प्रॉपर्टी भी होगी डबल

courtesy google

आज से नवंबर का महीना शुरु हो चुका है। नवंबर में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है।

2 नवंबर को बुध तुला राशि में गोचर करेंगे।

16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन कुंभ राशि में होगा।

21 नवंबर को  बुध फिर से राशि परिवर्तन करते हुए वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

 

ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। चलिए आपको बताते हैं कि इन राशियों के बारे में-

 

मेष- मेष राशि वालों के लिए नवंबर का महीना सफलताओं से भरा रहेगा। यह समय आपके करियर के लिहाज से भी अच्छा रहेगा। इस दौरान आय में वृद्धि के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धनागमन होता रहेगा। पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।

वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए नवंबर का महीना खुशनुमा रहेगा। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। धैर्य रखने की जरूरत है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है।

धनु- धनु राशि वालों के लिए नवंबर का महीना शुभ रहेगा। इस दौरान धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। हर काम को आप पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा पाएंगे। कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन- मीन राशि वालों के लिए नवंबर का महीना किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको धन लाभ के साधन प्राप्त होंगे। अचानक से धन लाभ भी हो सकता है। पेशेवर यात्रा के योग बन सकते हैं। लंबित कार्य पूरे होने की उम्मीद है।