Hindi News

indianarrative

राशि के अनुसार लगाए माथे पर तिलक, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम

courtesy google

हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाना शुभ माना जाता है। रोजाना तिलक लगाने से दिन अच्छा और हर काम सफल होते है। हिन्दु धर्म में तिलक लगाने के कई फायदे बताए गए हैं। माना जाता है कि राशि के अनुसार तिलक लगाने से हर काम में तरक्की मिलती है। साथ ही ग्रहों के बुरे प्रभाव का भी असर कम होता है। चलिए आपको बताते है कि किस राशि वालों को किस रंग का या कैसा तिलक लगाना चाहिए-

मेष- इस राशि के लोगों को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना अच्छा होता है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और इसका संबंध लाल रंग से है। इस रंग के तिलक लगाने से हर काम में सफलता मिलती है।

वृषभ- वृषभ राशि वालों को सफेद चंदन का तिलक माथे पर लगाना चाहिए। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र का संबंध सफेद रंग से होता है।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को अष्टगंध का तिलक लगाना शुभ माना गया है। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है।

कर्क- कर्क राशि वालों पर चंद्र ग्रह की विशेष दृष्टि रहती है। चंद्र ग्रह का संबंध सफेद रंग से है. ऐसे में इस राशि वालों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

सिंह- सिंह राशि वालों को लाल रंग का तिलक लगाना शुभ होता है। इस राशि में सूर्य मजबूत होता है।

कन्या- इस राशि वालों को रक्त चंदन का तिलक लगाना चाहिए। कन्या राशि वालों को रक्त चंदन का तिलक लगाने से आर्थिक समृद्धि होती है।

वृश्चिक- इस राशि वालों को लाल सिंदूर का तिलक लगाना शुभ माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है.।

धनु- धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, इसलिए इस राशि के लोगों को पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

मकर- मकर राशि के लोगों को भस्म या काले रंग का तिलक लगाना शुभ माना गया है। मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों को हवन की राख यानि भस्म का तिलक लगाना शुभ होता है। इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है।

मीन- मीन राशि वालों को रोजाना पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए। इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। बृहस्पति देव को पीला रंग प्रिय है।