Hindi News

indianarrative

बस 4 दिन और.. फिर लखपति बन जाएंगे ये राशि वाले लोग, मुट्ठी में होगी किस्मत, आगे नहीं टिक पाएंगे दुश्मन

Courtesy Google

सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। सूर्य देव 14 अप्रैल को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिस वजह से इसे मेष संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों के अच्छे दिन शूरू हो जाएंगे।

मेष राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना भी बन रही है।

कर्क राशि- संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ती हो सकती है। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी संभव है। आय में वृद्धि होगी। संपत्ति से आय के स्रोत विकसित होंगे।

सिंह राशि- माता का सांनिध्य व सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। 

मीन राशि- शैक्षिक कार्य और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों के  प्रति जोश व उत्साह रहेगा। नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। धार्मिक स्थान पर सत्संग आदि कार्यक्रम में जा सकते हैं।