Hindi News

indianarrative

शनिवार के दिन इन कामों के करने से शनि महाराज होंगे नाराज, भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां

शनिदेव

यूं तो सप्ताह के हर एक दिन भगवान की पूजा की जाती है। लेकिन शनिवार का दिन भैरव देव काे समर्पित है। इस दिन शनिदेव की विशेष कृपा पाने के लिए पूजा की जाती है। वहीं मान्यता यह भी है कि जिन लोगों पर शनिदेव को हाथ होता है उन्हें जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती और उन्हें हमेशा तरक्की की मिलती है। इसके अलावा शनिदेव को प्रसन्न करने वालों के घर मां लक्ष्मी को वास रहता है। धर्मिक मान्यताओं के मुताबिक शनिवार को शनि महाराज की पूजा करते समय उन पर तेल चढ़ाने व काले तिल अर्पित करने से शनिदेव खुश होते हैं और भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देते हैं।

हालांकि, कुछ कार्य ऐसे भी हैं जिन्हें शनिवार के दिन हमेशा करने से बचना चाहिए। अगर व्यक्ति शनिवार के दिन इन कामों को करता है तो शनि महाराज उनसे रुष्ट जाते हैं। यही नहीं  व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो जाती है। कभी-कभी तो बने हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। इसके साथ ही ऐसे व्यक्ति उनके क्रोध को शिकार भी अवश्य होते हैं। तो आइये जानते हैं शनिवार के दिन किन कामों को करने से परहेज करना चाहिए।

नहीं खरीदें सरसों को तेल

ज्योतिष के मुताबिक शनिवार के दिन सरसों का तेल या कोई अन्य तेल नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि इस दिन  तेल खरीदने से घर में दरिद्रता आती है। हो सके तो इस दिन सरसों को तेल का दान करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे।

बाल नहीं धोएं 

कई सारे ऐसे लोग जिन्हें रोजाना बाल धोने की आदत होती है, मगर इस बात को ध्यान रहे कि शनिवार के दिन बालों को धोना बिलकुल भी शुभ नहीं माना जाता है। खासकर इन दिन महिलाओं के बाल धोने से घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

लोहे की चीजें

शनिवार के दिन लोहे की चीजें घर में लाने को माना किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा करना बेहद अशुभ माना गया है। मान्यता है कि शनिदेव के पास लोहे के अस्त्र होते हैं और इसे शनि की धातु माना गया है। इसलिए इस खास दिन पर कोई भी लोहे की चीज को नहीं खरीदना चाहिए।  

मांस का सेवन करने से बचें

शनि महाराज के दिन किसी भी जीव-जंतु को भूलकर भी परेशान नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दिन मांस का सेवन करने से शनि देव के क्रोधित होते हैं जिससे आपको उनका शिकार होना पड़ सकता है। इसके अलावा शनिवार के दिन जितना संभव हो जरूरतमंदों की मदद करें। ऐसे काम करने से आपको शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। 

नमक न खरीदें

शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल, इस दिन नमक खरीदना अशुभ माना जाता है। बता दें, इस दिन नमक लाने से घर में कर्ज बढ़ता है और व्यक्ति कई तरह की बीमारियों कि चपेट में आ जाता है।

नोट:- इस लेख में दी गई यहां गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। India Narrative इसकी पुष्टि नहीं करता है।