Hindi News

indianarrative

Bank Holidays November 2021: नवंबर में पूरे 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से पहले निपटा ले काम, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Courtesy Google

अक्टूबर का महीना कुछ ही दिनों में समाप्त होने को हैं, इसके बाद आएगा नवंबर… इस महीने में अगर आप बैंक से जुड़े काम करने वाले हैं तो पहले ये खबर जरुर पढ़ लें, क्योंकि त्योहारों से भरे इस नवंबर में बैंकों की कई छुट्टियां रहने वाली हैं। नवंबर में बैंक पूरे 17 दिन बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नवंबर महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की। देखें ये लिस्ट-

 

 नवंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियां

1 नवंबर- कन्नड़ राज्योत्सव, बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद

3  नवंबर- नरक चतुर्दशी, बेंगलुरु में बैंक बंद

4 नवंबर- दिवाली, बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद

5 नवंबर- गोवर्धन पूजा, अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद

6 नवंबर- भाई दूज, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद

7 नवंबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

10 नवंबर- छठ पूजा, सूर्य षष्ठी डाला छठ, पटना और रांची में बैंक बंद

11 नवंबर- छठ पूजा, पटना में बैंक बंद

12 नवंबर- वांगला उत्सव, शिलांग में बैंक बंद

13 नंवबर- महीने का दूसरा शनिवार

14 नवंबर- रविवार

19 नवंबर- गुरु नानक जयंती, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद

21 नवंबर- रविवार, साप्ताहिक अवकाश

22 नवंबर- कनकदास जयंती, बेंगलुरु में बैंक बंद

23 नवंबर- सेंग कुट्सनेम, शिलांग में बैंक बंद

27 नवंबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

28 नवंबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)