Hindi News

indianarrative

बुध ग्रह ने धनु राशि में किया प्रवेश, जानें आपकी राशि पर पड़ेगा शुभ या अशुभ प्रभाव, किन लोगों को होगा धन लाभ

courtesy google

आज बुध देव ने वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध देव 29 दिसंबर 2021 तक धनु राशि में विराजमान रहेंगे। बुध के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को शुभ तो कुछ राशियों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। चलिए आपको बताते है कि बुध का धनु राशि में गोचर आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाद- विवाद से दूर रहें।  कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

वृष राशि- वृष राशि के जातकों को मिले-जुले फल की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  वाद- विवाद से दूर रहें। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। छात्रों के लिए ये समय शुभ रह सकता है।

मिथुन राशि- नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। इस समय हर कोई आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा।

कर्क राशि- बुध का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि- कार्यक्षेत्र से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। महीने के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। धन- लाभ होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे। लेन- देन और निवेश करने के लिए समय शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को धन- लाभ हो सकता है। लेन- देन और निवेश से फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। नया वाहन या मकान ले सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। धन- लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन- लाभ होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

मीन राशि- मीन राशि को बुध देव की कृपा से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में सब आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।