Hindi News

indianarrative

बुध ग्रह को 10 दिसंबर का इंतजार, फिर वृश्चिक राशि में गोचर कर सुधारेंगे इन राशियों के बिगड़े हालात, करेंगे मालामाल

courtesy google

ग्रह-नक्षत्रों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को  बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, मित्र का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल शुत्र ग्रह हैं। इस समय बुध देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। 10 दिसंबर तक बुध देव वृश्चिक राशि में ही गोचर करेंगे। इस गोचक से कई राशियों को आर्थिक समेत कई लाभ पहुंचेंगे। चलिए आपको बताते है किन राशियों पर बुध देव मेहरबान रहेंगे। 
 
वृष राशि- कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन- लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। 
 
सिंह राशि- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के स्रोत में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। व्यापार के लिए समय शुभ रहने वाला है।
 
कन्या राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए समय बेहद शुभ है। कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
 
मकर राशि- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मकर राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
 
कुंभ राशि- तनाव तो रहेगा लेकिन करियर आगे बढ़ेगा। वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ। घरेलू सुख व माता के स्वास्थ्य में सुधार। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि। बौद्धिक क्षमता व लेखन शक्ति में वृद्धि। सन्तान को लेकर थोड़ी चिंता कम होगी।