Hindi News

indianarrative

बुध और सूर्य मिलकर बनाएंगे बुधादित्य योग, इन 4 राशियों की पलट देंगे जिंदगी, रंक से राजा बन जाएंगे ये लोग

courtesy google

बुध ग्रह ने धनु राशि में डेरा जमाया हुआ है। वहीं 16 दिसबंर को सूर्य भी धनु राशि में विराजमान हो जाएंगे। ऐसे में सूर्य और बुध के एक ही राशि यानी धनु राशि में रहने से बुधादित्य योग बनाएंगे। बुधादित्य योग कुछ राशियों के लिए बेहद फलदायी रहने वाला है। चलिए आपको बताते है कि इस बुधादित्य योग से किन राशियों को फायदा पहुंचेगा।

मेष राशि- कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन- लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को धन- लाभ हो सकता है। लेन- देन और निवेश से फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। नया वाहन या मकान ले सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के स्रोत में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। व्यापार के लिए समय शुभ रहने वाला है।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। धन- लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।