Hindi News

indianarrative

इन तीन राशि के लोगों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव,पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 October 2022

आज का राशिफल (Rashifal) 25 अक्टूबर मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि रहेगा, इसके साथ ही सूर्य, शुक्र, केतु भी इसी राशि में रहेंगे। साथ ही आज तुला राशि में सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) भी लगने वाला है। ऐसे में सिंह राशि वाले आज संयम और सावधानी से चलें, कर्क राशि वालों के अटके काम बनेंगे। देखिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि – आज सूर्यग्रहण के प्रभाव से निजी जीवन प्रभावित रह सकता है। दाम्पत्य में स्नेह विश्वास बनाए रखें। सहज चर्चा में शामिल रहेंगे। परस्पर सहयोग का भाव बना रहेगा। कामकाज में नेतृत्च को बढ़ावा मिलेगा। लाभ के मामले संवरे रहेंगे। कार्य विस्तार के अवसर बने रहेंगे। योजनाओं को पूरा करेंगे। व्यक्तिगत मामले हल होंगे।साझीदारी का प्रयास बनाए रखेंगे। स्थायित्व पर जोर रहेगा। विभिन्न कार्यों में निरंतरता रखेंगे। साख सम्मान और सफलता का प्रतिशत ऊंचा बना रहेगा।

वृष राशि-आज सूर्यग्रहण के प्रभाव से कामकाज सामान्य बना रहेगा। श्रमशील प्रयासों से बचें। स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें। सेवा व्यवसाय से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा तथ्यों पर भरोसा रखें। अतार्किक बातों में न आएं। सहज गति से आगे बढ़ते रहें। उधार के लेनदेने से बचें। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। अनुबंधों का पालन करेंगे। सेवा़क्षेत्र प्राथमिकता में रहेंगे। स्मार्ट डिले की नीति रखेंगे। बजट के अनुसार चलेंगे। ठगों व धूर्तों से दूरी बनाएं।

मिथुन राशि– आज सूर्यग्रहण के प्रभाव से उत्साह में वृद्धि होगी। अतिबौद्धिक कार्यों को करने से बचें। मन को सहज बनाए रहें। सीखने सिखाने पर जोर बना रहेगा। पेशेवर प्रभावी रहेंगे। विभिन्न गतिविधियों में रुचि बनाए रखेंगे। योजनाओं व लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। व्यर्थ की बातों से बचें। आगे कार्यगति प्रभावित रह सकती है। समय एवं ऊर्जा का प्रबंधन रखेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे।निजी संबंधों में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी।

कर्क राशि– आज सूर्यग्रहण के प्रभाव से भावनात्मक मामलों पर असर बना रह सकता है। पद प्रतिष्ठा संवार पर बनी रहेगी। प्रशासकीय मामले बेहतर रहेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे। बड़ों का सहयोग मिलेगा। सहजता बनाए रखेंगे। व्यवस्था को मजबूत रखें। समय सुधार पर बना रहेगा। घर परिवार से करीबी बढ़ेगी। सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढेगा। महत्वपूर्ण बात साझा कर सकते हैं। सबको साथ लेकर चलें।

सिंह राशि– आज सूर्यग्रहण के प्रभाव से लाभ का प्रतिशत अच्छा बना रहेगा। साहस सामंजस्य और सामाजिकता को बल मिलेगा। आवश्यक मामले हल होगे। भाईचारा बढ़ाने का प्रयास रखेंगे। संवाद प्रभावशाली रहेगा। इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी। भाई बंधुओं के साथ समय बिताएंगे। सामाजिकता पर जोर रहेगा। वाणिज्यिक विषयों में दूरदर्शिता रखेंगे। साहस पराक्रम राह बनाएंगे। पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे। सहकारिता में रुचि दिखाएंगे। भाईचारे को बल देंगे। करीबियों का समर्थन मिलेगा।

कन्या राशि– आज सूर्यग्रहण के प्रभाव से व्यक्तिगत मामले असहज रह सकते हैं।कार्यगति प्रभावित बनी रह सकती है। सबसे सामंजस्य रखेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे।रहेगा। प्रबंधन संवार पर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी करेंगे। मित्रों को साथ बनाए रखने की कोशिश करें। कार्य व्यापार प्रभावी बना रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे। अध्ययन अध्यापन में अच्छा करेंगे। विस्तार योजनाएं गति लेंगी।

ये भी पढ़े: Surya Grahan आज, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट- भूलकर भी न करें शुभ कार्य

तुला राशि- आज सूर्यग्रहण के प्रभाव को सीमित करने के लिए सहज रुटीन बनाए रखें।भक्ति भावना को बल दें। स्वयं पर फोकस बनाए रखेंगे। आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे।पद प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी। लोकप्रियता बनी रहेगी। साख सम्मान बनाए रखेंगे।सबको साथ लेकर चलेंगे। व्यक्तित्व व्यवहार प्रभावशाली बना रहेगा। सभी क्षेत्रों में शुभत्व बढ़ेगा। प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। साझीदारी में सफलता पाएंगे।

वृश्चिक राशि – आज सूर्यग्रहण के प्रभाव से असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में रुझान होगा। विभिन्न कार्यों में निवेश बढ़ा सकते हैं। घर में सामंजस्य रहेगा।उधार से बचेंगे। बजट बनाकर आगे बढ़ें। खर्च पर अंकुश रखें। दूर देश के मामले सधेंगे। सहज गति से आगे बढ़ें। कार्य व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। पेशेवरता से काम लेंगे।लेनदेन में सावधानी बरतेंगे। नीति नियम निरंतरता रखेंगे। दान धर्म में रुचि रहेगी। अनुशासन पर जोर देंगे। आर्थिक मामले सहज रहेंगे।

धनु राशि – सूर्यग्रहण का सकारात्मक प्रभाव बढ़ाने वाला है। आर्थिक ़क्षेत्र में उपलब्धियां संभव होंगी। बड़प्पन बनाए रखेंगे। वित्तीय मामले पक्ष में बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। प्रबंधन संवार पर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी करेंगे। मित्रों को साथ बनाए रखने की कोशिश करें। कार्य व्यापार प्रभावी बना रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे। अध्ययन अध्यापन में अच्छा करेंगे। विस्तार योजनाएं गति लेंगी। सूझबूझ से काम लेंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। विस्तार की सोच रखेंगे। शुभ सूचना प्राप्त होगी।

मकर राशि– सूर्यग्रहण के प्रभाव के सकारात्मक संकेत बने हैं। प्रबंधकीय कार्यों में शुभता का संचार बना रहेगा। निजी विषयों में सामंजस्य दिखाएंगे। आर्थिक विषयों में स्पष्टता बढ़ाएंगे। अनुकूलन बना रहेगा। स्वस्थ स्पर्धा रखें। आशंकाओं से बचेंगे। पेशेवर कामकाज में भरोसा बढ़ेगा। सफलताओं से उत्साहित रहेंगे। परिवार मे आनंद का वातावरण रहेगा। जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे। सभी का साथ समर्थन बनाए रखेंगे। सम्मानित हो सकते हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि -आज सूर्यग्रहण का प्रभाव सामान्य रहने वाला है। दीर्घकालिक गतिविधियों में धैर्य बनाए रहेंगे। कामकाजी प्रयास गति लेंगे। योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे। आस्था विश्वास बल पाएंगे। यात्रा की स्थिति रहेगी। बड़ों की मदद से आगे बढ़ेंगे। सफलता की ओर तेजी से अग्रसर रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे। सबसे मेलजोल रखेंगे।भाईचारा बढ़त पर रहेगा। सामाजिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे। संपर्क संचार तंत्र मजबूत रहेगा। मनोरंजन में रुचि रहेगी।

मीन राशि – सूर्यग्रहण के प्रभाव से सकारात्मक गतिविधियां बनी रहेंगी। परिजनों का साथ बना रहेगा। जिम्मेदारों से सीख सलाह बनाए रखेंगे। वाणी व्यवहार का संतुलन बढ़ाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। व्यवहार में सहजता सजगता बढ़ाएं।स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें। अवसर भुनाएं। वार्ता में गंभीरता दिखाएंगे।सहनशील आर्थिक क्षेत्रों में आकस्मिक अवसर बने रहेंगे।