Hindi News

indianarrative

सोमवार को कर लिया इनमें से एक अचूक उपाय तो भोलेनाथ होंगे प्रसन्न, हाथोंहाथ मिलेगा मनचाहा वरदान

सोमवार के उपाय

यूं तो हिंदू धर्म में सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। ऐसे में सोमवार का दिन  भगवान शिव की आराधना करने के लिए विशेष होता है और मनुष्य की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।  मान्यता है कि इस दिन शिव जी के मंत्रों का जाप, शिव चालीसा का पाठ और कुछ विशेष उपायों को करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। यही नहीं कहा तो यह भी जाता है जिन पर भगवान शिव की कृपा बरसती है उन लोगों का जीवन सुख-सुविधाओं से भर जाता है।

 ऐसे करें भगवान शिव की पूजा

सुबह जल्दी उठें और स्नान करके भगवान शिव की पूजा करें। पूजा स्थल को अच्छे से साफ कर लें और उस पर गंगाजल का छिड़काव जरूर करें। शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित करें। भगवान शिव की प्रतिमा और शिवलिंग पर चंदन का तिल जरूर लगाएं। फिर सुपारी, नारिलय, बेल पत्र, फल, फूल, धतूरा, पंचामृत आदि अर्पित करें। दीपक जलाएं और भगवान शिव और चंद्र देव का ध्यान करें। शिव चालीसा का पाठ भी जरूर करें और अंत में भगवान शिव की आरती कर उन्हें भोग लगाकर पूजा संपन्न करें।

ये भी पढ़े: Astro rules for Ruby: नौकरी में नहीं मिल रही तरक्की? तो बस अब परेशान होने की जरूरत नहीं ये रत्न दिलाएगा सफलता

सोमवार के दिन ये कार्य जरूर करें

-सिर पर भस्म का तिलक लगाएं।

-निवेश के लिए ये दिन अच्छा माना जाता है।

-अगर सोना, चांदी या फिर शेयर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसी दिन को चुनें।

-गृह निर्माण के लिए ये दिन शुभ माना जाता है।

-नौकरी ज्वॉइन करने के लिए ये दिन शुभ माना जाता है।

-दूध और घी के क्रय-विक्रय के लिए दिन शुभ होता है।

भगवान शिव के मंत्र 

महामृत्युंजय मंत्र:

ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव

बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

शिव जी का मूल मंत्र:

ऊँ नम: शिवाय।।

रुद्र गायत्री मंत्र:

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥