Hindi News

indianarrative

Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण अब समाप्ति की ओर, राशि के मुताबिक करें इन चीजों का दान

चंद्र ग्रहण के बाद करें दान

16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा। भारतीय समयानुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण सोमवार की सुबह 07 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा।  इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे से ज्यादा रहेगी। हालांकि, भारत में ये चंद्र ग्रहण नहीं नजर आया। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो दुनियाभर के कई देशों में नजर आने वाला है। वैज्ञानिक इसे 'ब्लड मून' भी कह रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं, कुछ देर बाद खत्म हो रहे चंद्र ग्रहण के बाद आपको किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद करें इन चीजों का दान…

मेष राशि- चंद्र ग्रहण के बाद चावल का दान करें।

वृषभ राशि- चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद दूध और दही का दान करें।

मिथुन राशि – चंद्र ग्रहण के बाद गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि- ग्रहण के बाद गरीबों को भोजन कराएं।

सिंह राशि- ग्रहण के बाद शक्कर का दान करें।

कन्या राशि- ग्रहण के बाद विशेष चावल का दान करें।

तुला राशि- चंद्र ग्रहण के बाद चांदी का दान करें।

वृश्चिक राशि- मिठाई का दान करें।

धनु राशि- चंद्र ग्रहण के बाद धनु राशि के लोग पुरोहितों को अन्न का दान करें।

मकर राशि- चंद्र ग्रहण के बाद तिल का दान करें।

कुंभ राशि- चंद्र ग्रहण के बाद कुंभ राशि के जातक पशु-पक्षियों का दाना-पानी डालें।

मीन राशि- ग्रहण के बाद चीटियों को आटा खिलाएं।

बताते चले, साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वैज्ञानिकों की मानें तो साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से, अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर समेत अंटार्कटिका और एशिया की कुछ जगहों से दिखाई देगा।