Hindi News

indianarrative

पांच ग्रहों का महासंयोग पलट देगा इन 3 राशि वालों की जिंदगी, 10 मार्च तक रुपयों की होगी बरसात, बढ़ेगी प्रॉपर्टी

courtesy google

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के राशि परिवर्तन या ग्रहों की युति का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी के अंत में मकर राशि में त्रिग्रही, चतुर्ग्रही और पंचग्रही योग बनेगा। ग्रहों की यह शुभ घटना कम ही देखने को मिलती है। ग्रहों की युति का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। फरवरी 2022 में पांच ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे। महीने की शुरुआत में सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं, लेकिन 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे। 10 मार्च तक शुक्र, मंगल और शनि मकर राशि में ही रहेंगे। इसके अलावा बुध और गुरु कुंभ राशि में होंगे।

मेष- आपकी राशि के दशम यानी करियर भाव में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है।इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ- पंचग्रही योग का निर्माण आपकी राशि के नवम यानी भाग्य भाव में हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग शुभ साबित होगा। यह योग आपकी राशि के 11 वें यानी इनकम भाव में बन रहा है। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। व्यापार का विस्तार हो सकता है।