Hindi News

indianarrative

ग्रह-नक्षत्र खलेंगे साल के आखिरी दिन बड़ा दांव, पलट देंगे इन चार राशि वालों की किस्मत, रहे सावधान

courtesy google

साल 2021 के आखिरी दिन कुछ राशि की किस्मत पलटने वाली है। कहा जा रहा है कि 31 दिसंबर पर ग्रह-नक्षत्र ऐसा खेल खलेंगे, जिससे इन वृषभ, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों का भाग्य बदल जाएगा। लेकिन सिंह राशि वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए आपको बताते है कि इन 4 राशि वाले लोगों को किन तरीकों से फायदा होगा।

वृषभ- 2021 के आखिरी तीन दिन आप अपने करियर में व्यस्त रहेंगे। मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य उत्तम होता जाएगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। साल के अंत में चोट चपेट से बचें।

तुला- तुला राशि वालों की साल के आखिरी चंद दिनों में चिंताएं बढ़ सकती हैं। बनते हुए कामों में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि स्थितियों में सुधार होता जाएगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। नए साल की शुरुआत से पहले यात्रा के योग बनेंगे।

वृश्चिक- साल 2021 के आखिरी दिनों में धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। खर्चों पर काबू रखें। विवाह और प्रेम के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। नए साल की शुरुआत से पहले परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है।

मीन- मीन राशि वालों का मनचाहा विवाह तय होने के योग बनेंगे। अभी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। करियर के नए अवसर मिलेंगे।