Hindi News

indianarrative

Friday Remedies: शुक्रवार को ये 5 उपाय करने से मां लक्ष्मी भी होती हैं प्रसन्न, धन-दौलत से भर देती हैं घर

courtesy google

जीवन में जितना प्यार जरुरी हैं उतना पैसा भी… पैसे की कमी के कारण कई बार हमारे सपने अधूरे रह जाते हैं। कई कोशिशों के बाद भी आर्थिक समस्या दूर नहीं हो पाकती हैं और सफलता हाथ से निकल जाती हैं। आर्थिक स्थिति को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन कई विशेष उपाय बताए गए हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना गया है। उनकी कृपा हो जाए तो जीवन में सुख ही सुख मिलता हैं। चलिए आपको बताते हैं गुरुवार के दिन के उपाय-

शुक्रवार को दिन एक पीपल का पत्ता लें और उसे साफ पानी से धोकर शुद्ध कर लें। अगर गंगाजल से पवित्र कर सकें तो बहुत उत्तम होगा। इसके बाद पत्ते पर रोली या सिंदूर की मदद से 'ओम श्रीं ह्रीं श्रीं नम:' लिख दें। इसके बाद पत्ते को अच्छी तरह से सुखा लें। जब पत्ता सूख जाए तो उसे अपने पर्स में रख लें। इसके साथ ही पर्स में मां लक्ष्मी के स्वरुप चांदी के सिक्के को भी रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे भगवान विष्ण और मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जातें हैं और पर्स कभी खाली नहीं रहता है।

केले के वृक्ष की पूजा करें। मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। पेड़ की पूजा करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं। इससे भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो जाता है।

तांबे के पत्र पर कुबेर यंत्र या श्री यंत्र अंकित कर अपने पर्स में रखें। कोषाध्यक्ष कुबेर को स्थाई धन का देवता माना गया है। उनकी कृपा से धन का संचय होता है। उनकी कृपा से धन की कमी दूर हो जाती है।

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन गोमती चक्र, केसर और हल्दी का टुकड़ा या कौड़ी इनमें से कोई एक चीज को अपने पर्स में रख लें। इस विशेष उपाय से आपके पर्स में हमेशा पर्याप्त धन बना रहेगा। ये सभी चीजें समृद्धि की कारक मानी जाती हैं।

आपकी कुंडली में अगर गुरु की स्थिति खराब है तो इससे आपके विवाह में भी बाधाएं आ सकती है। ऐसे में किसी ज्योतिष से सलाह लेकर गुरुवार का व्रत करना चाहिए और केले के पेड़ की पूजा करना चाहिए। इससे विवाह बाधा दूर होने के साथ ही धन की आवक भी शुरू हो जाती है।