Hindi News

indianarrative

Friday Remedies: शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज, कर देंगी आपको कंगाल

Courtesy Google

आज शुक्रवार का दिन है और शुक्रवार मां लक्ष्मी का समर्पित होता है। इस दिन वैभव लक्ष्मी की विधि-पूर्वक पूजा की जाती है। कहते है मां लक्ष्मी जिससे प्रसन्न हो जाती है। उसका घर धन दौलत से भर देती है। हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करने से ऐशो-आराम, धन-दौलत की कमी नहीं होती। लेकिन अगर मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाएं तो कंगाल कर देती है। इसलिए जरूरी है कि शुक्रवार के दिन भूलकर भी कुछ चीजें न की जाएं।

 

शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम

महिलाओं को लक्ष्मी स्वरूप माना गया है। ऐसे में भूलकर भी किसी भी महिला व कन्या का अनादर करने से बचें।

यही नहीं किन्नरों का अपमान ना करें।

ऐसी मान्यता है कि जहां महिलाओं का सम्मान नहीं, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं।

इस दिन भूलकर भी किसी से ना धन लें ना उधार दें, ऐसा करने से धन बनने में दिक्कतें आती है।

कहा जाता है कि शुक्रवार को किसी को भी चीनी नहीं देना चाहिए. ऐसा करने से शुक्र ग्रह कुंडली में कमजोर पड़ जाते हैं।

इनके कमजोर होने से सुख-सुविधाओं की कमी हो सकती है, आर्थिक तंगी के शिकार हो सकते है।