Hindi News

indianarrative

बृहस्पति देव की कृपा से आज से शुरु इन राशियों के शुभ दिन, धन-दौलत से भरी रहेगी झोली, मिलेगी कोई गुड न्यूज

courtesy google

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति के गोचर को खास महत्व दिया गया है। इस समय देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान है। देवगुरु बृहस्पति के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। साल 2021 के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल 2021 का आखिर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। चलिए आपको बताते है कि साल 2021 के बाकि दिनों में किन राशियों पर बृहस्पति देव अपनी कृपा बरसाएंगे।

मेष राशि- शुभ परिणाम मिलेंगे। धन- लाभ होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि- धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय वरदान के समान है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। खूब मान- सम्मान मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए समय बेहद फलदायी रहने वाला है। नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। धन- लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक राशि- धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- Horoscope Today: वृष राशि वालों के लिए जोखिम भरा रहेगा आज का दिन, तुला वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल