Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: ग्रहों ने बिगाड़ा वृश्चिक राशि का काम, हर कदम पर बरतें सावधानी, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। वृश्चिक राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगा है। सूर्य, मंगल, बुध, केतु इसी राशि में हैं। चंद्रमा और शुक्र सूर्योदय के समय धनु राशि में हैं। इसके बाद चंद्रमा मकर राशि में शनि के साथ विषयोग का निर्माण करेंगे। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति बिल्‍कुल भी अच्‍छी नहीं मानी जाएगी। काल पुरुष के अष्‍टम भाव में सूर्य, बुध, मंगल और केतु जमे हुए हैं। बहुत बचकर पार करना पड़ेगा। गुरु का कुंभ राशि में प्रवेश जनमानस के लिए अच्‍छा नहीं है।

मेष- आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं लागू होंगी और ताजा आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक लेकर दोस्तों के साथ घूमने जाने की जरूरत है।

वृष- आज घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव उत्पन्न होने की संभावना है. मन में उठ रही दुविधाओं से आपको मानसिक परेशानी का अनुभव होगा। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। निजी संबंधों की दृष्टि से यह दिन अनुकूल है।

मिथुन- दोहरे विचारों के साथ काम करने का आपका मन नहीं करेगा. विशेष मामलों में निर्णय लेने में कठिनाई होगी। काम में मन कम रहेगा। कुछ चिंता भी रहेगी। विवाद में पड़ने से बचें। काम में एकाग्रता की कमी के कारण आप परेशान रहेंगे। शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे।

कर्क- आज आपका दिन ठीक रहेगा। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। इस राशि के कामकाजी लोगों का दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप किसी मित्र की समस्या को सुलझाने में उसकी मदद करेंगे। आज आप घर के कामों में व्यस्त रहेंगे।

सिंह- जल्दबाजी में निवेश न करें, हर संभव कोण से इसकी जांच करेंगे तो नुकसान हो सकता है. अपने फैसले बच्चों पर थोपना उन्हें गुस्सा दिला सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएं, ताकि वे इसके पीछे के कारण को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें।

कन्या- आज वाहन सावधानी से चलाएं और हर स्थिति में विनम्र बने रहें. नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आप जैसे ही रहेंगे। आप पैसा कमा सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ यात्रा सुखद हो सकती है। प्रेम संबंधों में पार्टनर के बीच नया जोश आएगा।

तुला- सेहत से जुड़ी सावधानियां आपको बरतनी चाहिए और काम में भी पूरी तरह से सावधानी बरतनी चाहिए. पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। वाणी पर संयम रखेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने आप को नियंत्रण में रखें। कार्यक्षेत्र में कोई नया निर्णय न लें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश हो सकता है। आपके लिए अच्छा रहेगा कि आप किसी बड़े मामले पर शांति से विचार करें।

धनु – बेचैनी आपकी मानसिक शांति में बाधा उत्पन्न कर सकती है, लेकिन कोई मित्र आपकी समस्याओं को सुलझाने में काफी मददगार साबित होगा. तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। बड़ी योजनाओं और विचारों से कोई आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।

मकर- मकर राशि की कार्य क्षमता आने वाले दिनों में लाभ देगी। जीवनसाथी के किसी काम को लेकर आपको थोड़ी शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। आप अपनी कंपनी के लिए नए संपर्कों या अधिक व्यवसाय के विकास में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ- नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। सीनियर से मदद मिल सकती है। इंटरव्यू अच्छा रहेगा। पुराने दोस्त भी नौकरी में आपकी मदद कर सकते हैं। मन प्रसन्न हो सकता है। नौकरी का प्रदर्शन पहले से बेहतर हो सकता है।

मीन- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। रुके हुए काम आपकी इच्छा के अनुसार पूरे हो सकते हैं। लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।