Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: कर्क राशि वालों को आज पहली नजर में होगा प्यार, धनु राशि वालों को मिलेगा पैसा, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और रविवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल, केतु और चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। दोपहर होते-होते धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगा। वहां पर शुक्र के साथ संयोग करेंगे। मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। ऑफिस में काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप बड़ों को कुछ उपहार दे सकते हैं, उन्हें अच्छा लगेगा। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

वृष- लंबी अवधि को ध्यान में रखकर निवेश करें। दोस्तों और रिश्तेदारों पर अपने विचार थोपने की कोशिश न करें। क्योंकि ये न सिर्फ आपके लिए खास फायदेमंद साबित होगा बल्कि ऐसा करने से वो नाराज भी हो सकते हैं. आपको किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी मेहनत वाला रहेगा. आज आपको संभलकर काम करने की जरूरत है। समाज और कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से आपको सम्मान मिल सकता है। संतान की समस्या आपको भ्रमित करेगी। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें होंगी।

कर्क- आज आपका दिन ठीक रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सबके साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आज किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें।

सिंह- कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़े और बेचैन कर सकते हैं। मजाक में कही गई बातों पर किसी पर शक करने से बचें। अगर आप ऑफिस में ज्यादा समय बिताते हैं तो आपका घरेलू जीवन नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है।

कन्या- कन्या राशि के लोग आज किसी तरह का निवेश कर सकते हैं, निश्चित रूप से लाभ होगा. यदि आप कुछ हासिल करने की कोशिश करते हैं, तो आप उसे हासिल करने में सक्षम होंगे। गलतफहमी भी बढ़ सकती है।

तुला- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले घर के बड़ों की सलाह लें, अच्छा रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज काम करने की इच्छा कम रहेगी. सामाजिक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है।

वृश्चिक- गर्भवती महिलाओं को रोजमर्रा के कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसा लगता है कि आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। उन रिश्तेदारों के प्रति आभार व्यक्त करें जिन्होंने मुश्किल समय में आपकी मदद की है।

धनु- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ विशेष मामलों में आपसे गलती भी हो सकती है। व्यापार और नौकरी में अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। नया साल आने से पहले आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर- आज घरेलू मामलों में उलझन हो सकती है। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में समय बीतेगा। पैसों को लेकर स्थिति थोड़ी जटिल हो सकती है। आपके सामने अच्छे अवसर आ सकते हैं। आपके स्वभाव में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

कुंभ- प्राप्त हुआ धन आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहेगा। हो सकता है कि आप अपने परिवार के सदस्यों की हर बात से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके अनुभव से सीखने की कोशिश करनी चाहिए।

मीन– आज आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की बुरी शक्तियों का नाश होगा. कोशिश करने वाले कभी हार नहीं मानते अगर आप लगन से कोशिश करते हैं। कोई समस्या हो तो शांति से बात कर उसका समाधान करें।