Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: सभी ग्रहों ने मिलकर बनाया गजकेसरी योग, जानें क्या आपकी जिंदगी पर पड़ेगा इसका असर, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र, शनि और चंद्रमा मकर राशि में हैं। दोपहर के बाद चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहां पूर्ण गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। यह जनमानस के लिए एक शुभ संकेत लेकर आएगा। शुक्र का मकर राशि में प्रवेश भी जनमानस के लिए शुभ संकेत है लेकिन चंद्रमा और गुरु का योग सिर्फ सवा दो दिन तक रहेगा। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- वाहन चलाते समय सावधान रहें। झगड़ा विवाद दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

वृषभ- उच्चाधिकारियों का सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. मांगलिक या धार्मिक उत्सव में शिरकत होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।

मिथुन- आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन शत्रु या रोग परेशानी दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन में अनावश्यक तनाव भी आ सकता है। जीवन साथी के साथ कलह न करें।

कर्क- घर में उपयोगी चीजों में वृद्धि होगी। उपहार या मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि से किए गए कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक प्रयास फल देंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

सिंह- सरकार का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे लेकिन भावुकता के कारण आपको अवसाद की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है, संयम रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

कन्या- मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में भागीदारी होगी। आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खानपान में भी सावधानी रखें।

तुला- व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में शिरकत होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। करियर में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।

धनु- आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। चल रही समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

मकर- किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पड़ोसी या किसी रिश्तेदार से तनाव हो सकता है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कुंभ- आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्यों में भागीदारी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के अचानक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन- उपहार या मान सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फल देंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। निवेश करते समय सावधानी रखें। शुभ कार्यों में बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।