Hindi News

indianarrative

Horoscope Today:आज इन राशियों पर बरसेगी मां महागौरी की कृपा,पढ़े राशिफल

Horoscope Today 3 October 2022

Horoscope Today: आज शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) महापर्व का आठवां और महत्वपूर्ण दिन है। आज मां दुर्गा के सिद्ध स्वरूप माता महागौरी की पूजा का विधान है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज अश्विन मास (Ashwin Month) के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा और आज का पर्व एवं त्योहार दुर्गाष्टमी है। दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच से घर व बाहर दोनों जगह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको आज कोई गलत काम करने से बचना होगा, नहीं तो उसके लिए आपको सजा भी मिल सकती हैं। आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ कष्टमय रहने वाला है, क्योंकि वह अपने शरीर में चल रही कुछ समस्याओं के कारण कुछ उलझनो में रहेंगे। आपके आज कुछ शत्रु आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है. विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप कलात्मक कार्यों की ओर भी बढ़ेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों की प्रगति आज कुछ धीमी रहेगी, जिसके कारण कुछ काम भी रुक सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेंगी, जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज ट्रांसफर मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ निराशा भरा रहने वाला है। क्योंकि आप आज अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। आपके परिवार में आज किसी धार्मिक आयोजन के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो लोग उनकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, लेकिन आपको उन खर्चों से घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कुछ खर्चे ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। आपका कोई मित्र आज आपसे यदि किसी निवेश को करने के लिए कहे, तो आपको उसे बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। आज आप कुछ समय बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

ये भी पढ़े: आज महाअष्टमी पर कन्या पूजन से करें माता को प्रसन्न, जानें पूजन विधि से लेकर विशेष उपाय

कन्या राशि: आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी नई डील को फाइनल करके खुशी होगी, लेकिन आपकी माता जी से आज आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है, जिसमें उनको वाणी की मधुरता को ध्यान में रखकर ही बोलना बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे लोग आज अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा। विद्यार्थी आज अपने भाई बहनों से चल रहे विरोध के कारण परेशान तो रहेंगे, लेकिन वह बातचीत के जरिए समाप्त हो सकता है। आज आप किसी काम के लिए यदि यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें निराशा हाथ लगेगी। आपका कार्य क्षेत्र में भी कोई काम बनता बनता बिगड़ सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से आज आप किसी नए काम में निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यापार में किसी भी चुटपुट लाभ के अवसर को अपने हाथ से जाने नहीं देना है यदि आपने बड़े लाभ के चक्कर में उनकी ओर ध्यान नहीं दिया, तो आपको नुकसान हो सकता है. आप परिवार में किसी नए वाहन के आने से प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोग आज अच्छी नाम व शोहरत कमा कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक होने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी आय बढ़ने से कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जो आपके लिए कुछ नई समस्याएं भी लेकर आएंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज अपनी किसी रुकी हुई डील को लेकर यदि परेशान थे, तो आज वह पूरी हो सकती है। आपको आज किसी मनवांछित फल की प्राप्ति होने से आपकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने से आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाते देख मन थोड़ा उदास होगा। माता-पिता से आप पारिवारिक जीवन में चल रही कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए इन्कम बढ़ने से प्रसन्न रहेगे वह कार्यक्षेत्र में आप व्यस्त तो रहेंगे, लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के लिए फिर भी समय निकालने में कामयाब रहेगे। आपका कोई मित्र आज आपकी बिजनेस की समस्या का समाधान कर सकता है। विधार्थी पढ़ाई से ज्यादा खेलकूद पर ध्यान देंगे, जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान होगा।