Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: आय में होगी वृद्धि, परिवार की समस्या करेंगी परेशान, देखें क्या कहता है आज का राशिफल

courtesy google

आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। बुध, सूर्य और शनि मकर राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा गजकेशरी योग बनाकर कुंभ राशि में चल रहे हैं। बुध अभी भी वक्री हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से बेहतर है। गुरु और चंद्रमा का यह सुयोग जनमानस के लिए शुभ है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज शिक्षा में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष राशि- दशम चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में उन्नति दिख रही है। स्वास्थ्य लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। हरा व लाल रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन राशि- चन्द्रमा के नवम गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है। हरा व सफेद रंग शुभ है। बुध व शनि के गोचर भी अनुकूल है। नेत्र रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क राशि- जॉब में कर्क या धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह राशि- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा सप्तम रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि- व्यवसाय में  रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। गुरु व मंगल छात्रों को सफलता देगा।

तुला राशि- पंचम चन्द्रमा आज छात्रों के करियर में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रमोशन की संभावना रहेगी। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि- गुरु व चन्द्र गोचर एकसाथ चतुर्थ हैं। गुरु शिक्षा में सफल करेंगे। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

धनु राशि- राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा का पंचम गोचर  संतान को सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।

मकर राशि- शनि इसी राशि में व द्वितीय गुरु चन्द्रमा पॉलिटिक्स में सफलता देगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शुक्र गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व पीला रंग शुभ है।

कुंभ राशि- गुरु व चन्द्रमा का एकसाथ इस राशि में गोचर आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के मकर गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा व सफेद रंग शुभ है।

मीन राशि- चन्द्रमा व गुरु का द्वादश गोचर रुका धन दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।