Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: मीन राशि वालों की हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है नकारात्मक ग्रह, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा अभी भी मिथुन राशि में बने हुए हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मंगल और वक्री शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य, शनि और वक्री बुध मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में विराजमान हैं। बुध और शुक्र के वक्री होने के कारण और सूर्य और शनि के एक साथ होने के कारण खासकर जो शुक्र, बुध और शनि के समूह के लोग हैं जैसे वृषभ, मिथुन, कन्‍या, तुला, मकर और कुंभ की स्थिति कमजोर हुई है। बाकी सामान्‍य है। सावधानी सभी को बरतनी पड़ेगी। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- मेष राशि वालों को आज के दिन अफवाह से बचकर रहना होगा। किसी भी प्रकार के एडवर्टाइजमेंट के चक्कर से दूर रहने की कोशिश करें। आय में वृद्धि होगी, ऑफिस में सैलरी बढ़ने की संभावना है। आपका परफॉर्मेंस ऑफिस में अच्छा होगा जिससे बॉस सहयोगियों से आपके काम की वाहवाही करेंगे। शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकती है, इसके लिए अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

वृष- आज के दिन प्रसन्नता को महसूस करेंगे। मन धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होगा। गरीबों और जरूरतमंदों को कुछ दान पुण्य करें, वर्तमान में उनका आर्शीवाद आपको अनुकूल प्रभाव देगा। जो भी कार्य करें बड़ी सावधानी से करें अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऑफिशियल वर्क लोड बढ़ता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से अपने रूटीन पर ध्यान देना होगा।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला है। आधे-अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापारी वर्ग मुनाफे से ज्यादा स्टॉक को निकालने में जोर दें। स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता है। बढ़ता कोरोना आपको अपनी चपेट में ले सकता है ऐसे में लापरवाही न करें।

कर्क- कर्क राशि वालों को आज निवेश से लाभ होगा। यदि काफी दिनों से किसी भी क्षेत्र में पैसा लगाने को सोच रहे हैं तो उससे भविष्य में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। बॉस व उच्चाधिकारी कार्यों की समीक्षा ले सकते हैं, इसलिए काम में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। क्योंकि की गई मेहनत का ठीक-ठाक परिणाम मिलने की उम्मीद कम आ रही है।

सिंह- सिंह राशि वालों की झोली में आज प्रसन्नता गिर सकती है। कोई भी प्रयोजन आपके जीवन में खुशियों का आगमन कर सकता है। पेंडिंग कार्यों को निपटाने पर जोर देना चाहिए। भूमि-भवन का कारोबार करने वाले सजग रहें, भारी नुकसान होने की आशंका है। घर के वरिष्ठों की बातों को गंभीरता से लें, तो वहीं दूसरी ओर उनकी बताई गई सलाह को काम में शामिल करने से आपको फायदा मिलेगा।

कन्या- आज के दिन लक एंड लेबर दोनों का भरपूर साथ मिलेगा। आपको हर काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका फल भी प्राप्त होगा। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिसको लेकर मानसिक तनाव न लें। ऑफिस की गुप्त बातों को किसी अन्य से शेयर न करें, नहीं तो नौकरी पर बात आ सकती है। भरपूर नींद लें। क्रोध की अग्नि रिश्तों को जला सकती है।

तुला- तुला राशि वालों को आज के दिन अधिक से अधिक कठिन परिश्रम करना होगा, तो वहीं दूसरी ओर लापरवाही नुकसान दे सकती है। यदि ऑफिस में कोई जिम्मेदारी आपको मिले तो इसमें बिल्कुल भी कोताही न बरतें। परिवार, समाज हो या व्यापार सभी क्षेत्रों कर्तव्य का निर्वाह बढ़-चढ़ करें, इससे आपके मान-सम्मान और यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक- अध्ययन व कोई कोर्स करने का प्लान करने वालों को आज के दिन से श्रीगणेश कर देना चाहिए। दान पुण्य भविष्य में भाग्य को बढ़ाने वाले होंगे। सहयोगी के साथ टू द प्वाइंट बात करें। अन्यथा आपकी बात का बतंगड़ बनते देर नहीं लगेगी। कारोबार करने वालों को लाभ थोड़ा कम होगा और व्यापार में सामान्य फल देने वाला होगा। नकारात्मक ग्रह हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए चलने-फिरने में ध्यान दें।

धनु- आज के दिन धर्म-कर्म के काम में मन लगाना चाहिए। जरूरतमंद की सहायता करें। उनका आर्शीवाद आपको अच्छे लाभ दिलाने वाला होगा। ऑफिशियल वर्क को प्रोफेशनल तरीके से पूरा करें। जिससे काम भी समय से होगा और वर्क परफॉर्मेंस भी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से खानपान और दिनचर्या को लेकर अलर्ट रहें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको घेर सकती हैं।

मकर- आज के दिन ऑफिशियल वर्कलोड अधिक रहेगा। अपने काम को पूरी जिम्मेदारी और लगन से करें। आपके द्वारा किए गए कामो की सराहना सहयोगियों के समक्ष बॉस कर सकते हैं। वैसे काम को करने में सहयोगियों का भी पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। चुगली करने वाले लोगों से दूर रहें, उनकी तरह दूसरों के सामने आपकी भी छवि भी खराब हो सकती है।

कुंभ- आज के दिन सलाह है कि उतना ही बोले जितने की आवश्यकता है। मन में यदि कुछ नया करने को सोच रहे हैं तो दिन इसके लिए बहुत अच्छा साबित होने वाला है। अधीनस्थों की ग़लतियों पर पैनी निगाह बनाएं रखें, वरना उनके द्वारा की गई गलतियों का मटका आप पर फूट सकता है। गले से संबंधित परेशानियों से बचकर रहें। घर के पेंडिंग कार्य  निपटा लें, इसके लिए दिन उपयुक्त है।

मीन- मीन राशि वालों को आज चिंता मुक्त रहना चाहिए। मौज मस्ती के साथ दिन बिताया जाएं तो सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करेंगे। यदि पढ़ाई को विराम दे रखा हैं तो ज्ञानार्जन के लिए सोच सकते हैं। इसकी शुरुआत करने के लिए दिन उपयुक्त है। व्यापार में घाटा होने की आशंका है। नकारात्मक ग्रह बड़ी हानि पहुंचा सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रहे विवाद को समाप्त करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Paush Purnima 2022: आज पौष पूर्णिमा, इस विधि से करें पूजा, मोक्ष की होगी प्राप्ति