Hindi News

indianarrative

Sunday ka Rashifal: आज चमकने वाली इन 3 राशिवालों की किस्मत, देखें क्या कहते हैं आपके भी सितारे

Horoscope Today 12 June 2022

आज श्रवण नक्षत्र है। चन्द्रमा तुला राशि में है। शनि आज कुंभ राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 12जून 2022को रविवार है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है।  ऐसे में किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

 मेष राशिफल-आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। कारोबार में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर से बाहर जाते समय आपको बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आपके लिए परेशानी बन सकते हैं,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। यदि घर परिवार में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो भी आपको उसमें क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। 

 वृष राशिफल-आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला सुलझेगा। भाइयों के बीच कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसमें आपको वाणी की मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है जिससे उनका मन भी प्रसन्न रहेगा। खर्चों में वृद्धि अधिक होगी। आपका अपना कोई परिचित आपको समय पर मदद ना करने के कारण आप उससे परेशान रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी सरकारी योजना का भी आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिफल-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि कोई रुकावटें आ रही थीं,तो वह समाप्त होगी। मित्रों का आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा। कारोबार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन आपको अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान देना होगा व अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें,नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कुछ जनसभा करने का मौका मिलेगा।

 कर्क राशिफल-आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। सायंकाल के समय आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्य में आपका खूब मन लगेगा। दान पुण्य के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आय के आपको कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। माता-पिता का आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा,जिससे आपकी काफी सारी समस्याएं भी हल होंगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

 सिंह राशिफल-आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आएगा,क्योंकि आपकी अपने किसी अधिकारी से झड़प आपको भारी पड़ सकती है। कारोबार कर रहे लोगों के मन में कुछ नए विचार आएंगे,जिन्हें उन्हें तुरंत आगे बढ़ाना होगा तभी उनसे लाभ कमा पाएंगे। आपके सामने यदि कोई प्रस्ताव रखे,तो आपको उनसे सावधान रहना होगा। आपको अपनी निजी बातें किसी से भी शेयर नहीं करनी है,नहीं तो वह आपसे विश्वासघात कर सकता है। आप मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशिफल- आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी व आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। जो लोग सट्टेबाजी या लॉटरी में धन का निवेश करते हैं,उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है,लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि कोई समस्या हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 तुला राशिफल -आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों के आज स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कोई भी कार्य शुरू करने से पहले काफी सोच विचार कर लें। जीवनसाथी से कोई मतभेद हो,तो उसमें आपको उनकी गलत बात को स्वीकार नहीं करना है,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी आंख और कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा। यदि कोई गलती हुई,तो उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है।

 वृश्चिक राशिफल-आज आपका धार्मिक कार्य को करने में खूब मन लगेगा। समाज में आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी और आपको जन सभाएं भी करने का मौका मिलेगा। कारोबार कर रहे लोगों को सामान्य लाभ होगा,लेकिन वह अपने दैनिक खर्चो को आसानी से कर पाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। संतान की ओर से आपको कोई प्रसन्नता दायक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।

 धनु राशिफल-आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन मित्रों के साथ आपका कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया तो वह आपके आपसे रिश्तो में दरार पैदा करा सकता है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपनी कुछ मानसिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे,जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।

मकर राशिफल-परिवार में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आय के विभिन्न स्त्रोत प्राप्त होंगे जिनसे आप धन कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। यदि व्यापार संबंधी किसी की यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। प्रेम जीवनजी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को प्रपोज नहीं किया है,तो वह कर सकते हैं। कोई भी निर्णय आज आपको बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। जो लोग नौकरी में कार्यरत है,उन्हे किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आए,तो भी उन्हे अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा।

 कुंभ राशिफल-आज का दिन आपके परिवार का माहौल उत्साह जैसा रहेगा,क्योंकि परिवार के किसी सदस्य द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा,जिससे आपका व आपके कुल का नाम रोशन होगा। कारोबार में सोच समझकर ही निवेश करें तो बेहतर रहेगा। आपको किसी भी स्थिति में वाणी की मधुरता को नहीं खोना है,नहीं तो आपके रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था,तो वह आपको वापस मिल सकता है। घर से निकलते समय आप यदि वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद लेकर जाएंगे,तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन राशिफल-आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं,जो लोग किसी नए कारोबार को शुरू करना चाहते हैं,तो उनके लिए आज दिन शुभ रहेगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में भी सभी सदस्य मिलजुल कर आपस में रहेंगे,जिनसे आपको प्रसन्नता होगी,लेकिन आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।