Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: धनतेरस के दिन वृषभ और धनु राशि वालों की कटेगी चांदी, चारों तरफ बरसेगा पैसा ही पैसा, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। पहले ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि और गुरु दोनों ही मकर राशि में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आपका दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने का प्लान बनायेंगे। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो खास दोस्त के द्वारा किसी अच्छी कंपनी में नौकरी लगेगी।

वृष राशि- सोशल मीडिया के जरिए कोई दोस्त बनेगा, दोस्ती लम्बे समय तक चलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि- आपका दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए जीवनसाथी से बात करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क राशि- आपका दिन बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले अपने सीनियर्स से सलाह अवश्य ही ले लें।

सिंह राशि- आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने से सफलता मिलेगी। कोई खास रिश्तेदार आपसे मिलने घर आयेंगे। जीवनसाथी के विचारों को समझने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स के बीच मीठी नोक-झोंक होगी।

कन्या राशि- आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद करेगा। आर्थिक तौर पर आप मजबूत बने रहेंगे। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे।

तुला राशि- आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में धन लाभ के नये स्त्रोतों की तलाश करेंगे। किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिलेगा। बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि- आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के दिमाग में कार्यों को पूरा करने के लिए अलग-अलग प्लान आयेंगे।

धनु राशि- आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील अचानक लाभ दिलायेगी। आप किसी सामाजिक संस्था के काम में अपना सहयोग देंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि- आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए। आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में समय लग सकता है। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि- आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिये अच्छा ऑफर आयेगा। आपको किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है।

मीन राशि- आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आप लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।