Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: वृषभ राशि में राहु का डेरा, तो केतु ने किया वृश्चिक राशि में बसेरा, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

courtesy google

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और गुरुवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और ग्रहों की स्थिति कैसी हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि, गुरु और चंद्रमा मकर राशि में चल रहे हैं। दोनों अग्नि तत्‍व सूर्य और मंगल तुला राशि में हैं। इससे जो परस्‍पर सम्‍बन्‍ध हैं वे थोड़े कलहकारी चल रहे हैं।

मेष राशि- आज किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आपको बचना चाहिए क्योंकि इससे परिस्थितियां आपके विपरीत बन सकती हैं। अपना हर काम खुद करने की कोशिश करें किसी और पर ना थोपें। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे।

वृष राशि- आज  कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी। वर्तमान में किए गए काम का फायदा भविष्य में मिलेगा।

मिथुन राशि- आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। खुद को ताजगी से भरा महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। किसी जरूरी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन सफलता मिलेगी।

कर्क राशि- आज आपको करियर में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर खरिदने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। बच्चे ऑनलाइन कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आएगा।

सिंह राशि- इस राशि की महिलाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा, सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपका जीवनसाथी आपके मन की इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेगा।

कन्या राशि- आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं तो जॉब चेंज करने का मन बना सकते हैं। आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी।

तुला राशि- आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई ज्वेलरी उपहार में दे सकता है। महिलाएं ऑनलाईन शॉपिंग करेंगी। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। लेकिन इन गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि- आज आपको किसी अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। ऑफिस का काम समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। शाम का समय भाई-बहनों के साथ बिताएंगे। साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी।

धनु राशि- आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं सुलझ जाएगी।

मकर राशि- आज किसी नए काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। किसी रुके हुए काम में सहायता मिलने से आपको राहत महसूस होगी। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।

कुंभ राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे।

मीन राशि- आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है।