Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: कर्क राशि वालों पर बुध देव रहेंगे मेहरबान, खुशियों से भरा रहेगा पूरा दिन, जानें आज का राशिफल

courtesy google

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें, राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल तुला राशि में हैं। केतु और चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। मकर राशि में शनि और गुरु का गोचर चल रहा है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज कार्यों में परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आपके जूनियर आपसे काम सीखना पसन्द करेंगे। लवमेट के रिश्ते बेहतर होंगे।

वृष राशि- आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले मे आप नये लोगो से मिलेंगे। संतान पक्ष से खुशी प्राप्त होगी, जिससे आप खुद को गर्व महसूस करेंगे। लवमेट अपने पार्टनर को सरप्राइज देंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पूरा दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा।

मिथुन राशि- आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आपको पारिवारिक कार्यो को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बनाया हुआ लॉग ट्रिप का प्लान कैन्सिल हो सकता है। संगीत में रुझान रखने वालों को किसी फिल्म में गाने का ऑफर आयेगा।

कर्क राशि- आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। परिवार वालों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आप कोई नया व्यापार शुरू करने पर विचार करेंगे। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

सिंह राशि- आज बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो समय रहते पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएंगी। किसी अन्य पर भरोसा ना करें।

कन्या राशि- आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कला की तारीफ भी होगी। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होगी।

तुला राशि- आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनायेंगे। दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के नवविवाहित लोगों को जीवनसाथी से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि- आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के ऑर्किटेक के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का ऑफर आयेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, कम्पटेटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी।

धनु राशि- आज कई दिनों से रुके हुए घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी में आपके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा।  नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है।

मकर राशि- आज आपके व्यापार को कोई बड़ी डील होने की सम्भावना है, जो आपके व्यापार को दो गुना फायदा दिलाएगी। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। लक्ष्मी के रूप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर में छोटी सी पार्टी करेंगे।

कुम्भ राशि- आज लवमेट अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट करेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके मन में व्यापार को लेकर नए-नए विचार आयेंगे। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी।

मीन राशि- आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। घरेलू चीजों को खरीदने में आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस राशि के लोगों को कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है।