Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: वृषभ राशि वालों को महंगा पड़ेंगे उनके शौक, धनु राशि वाले शत्रुओं को करेंगे पराजित, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो  राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि, चंद्रमा और गुरु मकर राशि में हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। लोगों को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

वृष राशि- आज पूरा दिन भाग्य आपका साथ देगा। सभी कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी लेकिन किसी के साथ बातें शेयर करने से सब ठीक हो जाएगा। बिजनेस के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। कुंवारे लोगों को शादी के प्रस्ताव आएंगे।

मिथुन राशि- आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। सोशल मीडिया पर आपके नए दोस्त बनेंगे। जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों को खरीदने का प्लान बनाएंगे। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। कोई नई जमीन खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

कर्क राशि- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगें जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। ज्यादा यात्रा करने की वजह से थकान महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि- आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिवार वालों से राय ले सकते हैं। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे जिससे रिश्ते में मिठास आएगी।

कन्या राशि- आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा।

तुला राशि- आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से आपके साथ काम करने का प्रपोजल आएगा। थोड़ी और मेहनत करने से सफलता जल्द ही कदम चूमेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नए व्यवसाय में पैसा लगाने से दोगुना धनलाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की वजह से दिनभर प्रसन्न रहेंगे। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

धनु राशि- बेरोजगारों के लिए रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे।  रूटीन में साकारात्मक बदलाव करेंगे तो निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षित बनाएगा। आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज आज आपको वापस मिलेंगे।

मकर राशि- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।

कुंभ राशि- आज का दिन अनुकूल रहेगा। नए दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी कर लें तभी दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।