Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: धनु राशियों की संपत्ति पर दुश्मन गड़ाए बैठा हैं बुरी नजर, संभलकर रहने की जरुरत, जानें आज का राशिफल

courtesy google

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा?, ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो चंद्रमा मेष राशि में चल रहे हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल और बुध कन्‍या राशि में हैं। सूर्य तुला, शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल- 

मेष राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। आज कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

वृष राशि- आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। आपको पैसो के लेन-देन से बचना चाहिए।

मिथुन राशि- आज आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। 

कर्क राशि- आज आपके जीवन में नये-नये बदलाव होंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुलेंगे। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। 

सिंह राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे मदद मिल जायेगी। आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा।

कन्या राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

तुला राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आज आप नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। 

धनु राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

मकर राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। 

कुंभ राशि- आज आप परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के व्यापारियों को धन लाभ होगा। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। 

मीन राशि- आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपके तरक्की के नये रास्ते नजर आयेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा।