Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: दूसरे की काम में दखल देना धनु राशि वालों को पड़ेगा महंगा, पैसों के मामले में कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे भी बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। शनि और गुरु मकर राशि में हैं। बुध, गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति मध्‍यम है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे।

वृष राशि- आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही कोई कदम उठाना चाहिए। अपने कार्यों को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन मे चल रही परेशानियां आज दूर होगी। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा।

मिथुन राशि- आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। आपको तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेस को बढ़ाने में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आज आपको कोई उपहार देंगे।

कर्क राशि- आज आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। नये कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने बड़ो की राय जरूर लें।

सिंह राशि- आज आप अपनी वर्तमान स्थिति से खुश रहेंगे। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आयेगा, लेकिन साथ बैठकर बात करेंगे तो सब ठीक हो जायेगा। आज आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे।

कन्या राशि- आज आप अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे। आज आप अपनी सूझ-बूझ से काम करेंगे, तो अतिरिक्त धन एकत्र करने में सफल होंगे। आज आपको संतान का सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आज धैर्यपूर्वक लिया गया फैसला कारगर साबित होगा।

तुला राशि- आज आपके कार्यों की तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आज समाज में आपका नाम और रुतबा बढ़ेगा। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि- आज आपको किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलेगी। कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। आज आप अपनी कमियों को निखारने का प्रयास करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा।

धनु राशि- आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ चुनौतियों आएंगी, लेकिन सीनियर्स की मदद से सब ठीक हो जायेगा। कारोबारियों को नयी योजना बनाने से व्यापार में फायदा होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

मकर राशि- आज आप अपने खास चीजों को सम्भाल कर रखें। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश करेंगे, जो की आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा।

कुंभ राशि- आज कंट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने के योग है। लम्बे समय से रूके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

मीन राशि- आज आप अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किसी से सलाह लेंगे। आज आपको ऑफिशियल मीटिंग के कारण किसी दूसरे शहर की यात्रा करना पड़ सकता है। नवविवाहित दंपत्ति आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।