Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: कन्या राशि में एक साथ तीनों ग्रहों का राज, दशहरे पर क्या कहते हैं आपके सितारे

courtesy google

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन शक्रवार है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में, तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल कन्‍या राशि में हैं। शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु, शनि और चंद्रमा मकर राशि में गोचर में चल रहे हैं। बुध, गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति मध्‍यम बनी हुई है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज आपको लोगों की मदद मिलती रहेगी, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिताएंगे। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आयेगी। राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें, आय के नये स्त्रोत बनेंगे।

वृष राशि- आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। आज आप पूरे दिन बड़े ही खुश नजर आयेंगे। जरूरतमंद की सहायता करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि- आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। भगवान राम को मिश्री का भोग लगायें, किस्मत का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। बढ़ते खर्च को कम करने के लिए नया प्लान बनायेंगे। आज किसी काम को पूरा करने में कुछ समय लगेगा। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। परिवार सहित भगवान राम की आरती करें, पूरे दिन सफलता मिलती रहेगी।

सिंह राशि- आज घर पर अचानक मेहमानों का आगमन होगा। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लायेंगे। लवमेटस कहीं घुमने जायेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, व्यापार में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी।

कन्या राशि- आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। जरूरतमंद को भोजन दें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। किसी कन्या को लाल रंग की ड्रेस गिफ्ट करें, विवाह में आ रही दिक्कतें समाप्त होगी।

वृश्चिक राशि- आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई फैसला लेंगे, जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। आज आपके व्यवहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। मछलियों को आटे की गोली खिलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि- आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आज जल में कुछ दाने चावल और लाल पुष्प डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें, रुके हुये कार्य पूरे होंगे।

मकर राशि- आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आप कुछ नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनायेंगे। मंदिर में नारियल का दान करें, समस्याओं का समाधान निकलेगा।

कुंभ राशि- आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे, इससे आपके रिश्तों में और मधुरता आएगी। आज आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। बच्चों को स्टोरी बुक उपहार में दें, समाज में मन-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तें बेहतर बनेंगे। मंदिर मे फल दान करें, सभी कार्यों में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा।