Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: तुला राशि वालों को सैलरी संबंधित आएगी परेशानी, वृषभ राशि वालों की बड़ी टेंशन आज होगी दूर, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा स्‍वग्रही कर्क राशि में हैं। सूर्य और मंगल कन्‍या राशि में हैं। बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। बुध और शनि दोनों ही वक्री हैं मकर राशि में। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है और भागदौड़ भरा रहने वाला हैं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपके आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। कार्यों में पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

वृष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। आपके मन में कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आएंगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि- आज आपका जीवनसाथी कोई अच्छा सरप्राइज देने वाला हैं। खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। रूका हुआ पैसा वापस आएगा।

कर्क राशि- आज कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद भी कार्यों को पूरा होने थोड़ा समय लगेगा। किसी काम के लिए जितना ज्यादा कोशिश करेंगे उतनी अच्छी सफलता मिलेगी। कागजात पूरा न होने की वजह से कोई सरकारी कार्य रुक सकता है।

सिंह राशि- आज आपका सोचे हुए काम समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें तो अच्छा है। किसी बात को समझने में असमंजस की स्थिति बनेगी।

कन्या राशि- आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आएंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी।

तुला राशि- आज जिंदगी के प्रति अपने नजरिए को सकारात्मक पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे।

वृश्चिक राशि- आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बनाएंगे, जो काफी फलदाई होगा। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

धनु राशि- आज आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आपको जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिलेगा।

मकर राशि- आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई बदलाव करना पड़ सकता है, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशि- आज बिजनेस में नए प्रयोग करने में सफल होंगे। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किए गए कामों से भी बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। रोजगार के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे।

मीन राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। आज किया हुआ निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। मन से की हुई कोशिशें पूरी हो जाएंगी। सोशल मिडिया पर नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे।