Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: किसी पुरानी बात से परेशान होंगे मेष राशि वाले लोग, टूट सकते हैं रिश्ते, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज अश्विनी शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। केतु, शुक्र और चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल- 

मेष राशि- आज आप पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर ले। किसी पुरानी बात को लेकर चिंता होंगी। रोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह मिलेगी। स्कन्द माता को फूल अर्पित करें, मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

वृष राशि- आपकी आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन शानदार रहेगा। आपके कामों की प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ होगा। मां दुर्गा की उपासना करें, आपके आय में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि- आज व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से कॉल आयेगी। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि- आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा। जीवनसाथी आपको खुश होने की वजह देंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

सिंह राशि- आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सभी लोग हंसी-खुशी रहेंगे। लवमेट के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्कन्द माता को मिठे का भोग लगायें, किस्मत का साथ मिलता रहेगा।

कन्या राशि- आज आपके व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अगर जॉब चेंज करना चाहते हैं तो सोच-समझ कर ही करें। लवमेट्स के रिश्तें में और मधुरता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी। माता को लाल चुनरी चढ़ाए, रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।

तुला राशि- आपका आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। लम्बे समय से रुके हुए सरकारी कामों का निपटारा हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। परिवार के साथ  माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

वृश्चिक राशि- आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे।

धनु राशि- आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ेंगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मकर राशि- आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। मां दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

कुंभ राशि- आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन यादगार रहने वाला है। माता के आगे माथा टेके, करोबार मेंबढ़ोतरी होगी। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

मीन राशि- आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत सफल होगी।